प्रतीकात्मक तस्वीर  
विदेश

नाइजीरिया में ब्लास्ट, अवैध तेल रिफाइनरी में बड़ा धमाका,100 से ज्यादा लोग उतरे मौत के घाट

वैष्णवी वंजारी

नई दिल्ली: हाल ही में नाइजीरिया (Nigeria) से एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल नाइजीरिया (Nigeria) के दक्षिणी राज्य इमो में एक अवैध तेल रिफाइनरी (Illegal Oil Refinery) में  बहुत बड़ा धमना हुआ है, जिसकी वजह से वहां 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। ब्लास्ट इतना बड़ा था की इसकी आवाज बहुत दूर तक सुनाई दी और आसमान में धुएं का गुबार दिखाई दिया। इस धमाके की वजह से इलाके में अफरा-तफरी मच गई है। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भाग रहे है। 

100 से ज्यादा लोगों हुई मौत 

आपको बता दें कि इस धमाके में 100 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। बता दें कि ये धमाका शुक्रवार की देर रात एगबेमा स्थानीय सरकारी क्षेत्र में अवैध तेल रिफाइनरी में हुआ, जो कि इमो और नदियों के दक्षिणी राज्यों के बीच एक सीमा क्षेत्र है। इस धमाके के बारे में जानकारी देते हुए एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि अब तक 100 से अधिक लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। 

मृतकों की नहीं हो पाई पहचान

इस धमाके के बाजरे में इमो में पेट्रोलियम संसाधनों के कमिश्नर गुडलक ओपिया ने बताया, 'एक अवैध बंकरिंग स्थल पर आग लगने से 100 से अधिक लोग प्रभावित हुए, जिनकी अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।' ओपिया ने कहा कि अवैध तेल रिफाइनरी का ऑपरेटर धमाका होते ही फरार हो गया है। 

अचानक हुआ विस्फोट

इमो में तेल और गैस उत्पादन क्षेत्रों की सर्वोच्च परिषद के एक समुदाय के नेता और अध्यक्ष-जनरल कोलिन्स एजी के अनुसार, इमो और नदियों के राज्यों के बीच जंगल में अचानक विस्फोट सुना गया था। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। ये एक ऐसी त्रासदी है, जिसके बारे में किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था कि अब तक लगभग 108 जले हुए शवों की गिनती की गई है। 

इस बारे में बात करते हुए उन्होंने आगे कहा कि इस तरह की अवैध तेल रिफाइनरियां तेल कंपनियों के स्वामित्व वाली पाइपलाइनों से कच्चे तेल का दोहन करके काम करती हैं और तात्कालिक टैंकों में उत्पादों में डिस्टिल्ड होती हैं। नाइजीरिया में तेल पाइपलाइन में तोड़फोड़ और तेल चोरी की खबरें अक्सर आती रहती हैं, जिससे भारी आर्थिक नुकसान होता है। इस ब्लास्ट से बहुत जीवहानी हुई है, जिसकी भरपाई नहीं हो सकती। 

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, RAF ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, कई हिरासत में

RSS-ISI सीक्रेट मीटिंग! आंबेडकर ने PM मोदी और भागवत से पूछे सवाल, कोलंबो बैठक के 4 मुद्दों के खुलासे की मांग

असम बाढ़ पर CM हिमंता की वित्त मंत्री से अहम मुलाकात, निर्मला सीतारमण ने दिया केंद्र के सहयोग का भरोसा

Japan Delegation Varanasi: 109 सदस्यीय जापानी प्रतिनिधिमंडल पहुंचा काशी, निवेश और संस्कृति को मिलेगी नई उड़ान