बिलावल भुट्टो ने मसूद अजहर को लेकर किया खुलासा (फोटो-सोशल मीडिया) 
विदेश

पाकिस्तान फिर हुआ बेनकाब, बिलावल भुट्टो ने आतंकी मसूद अजहर को लेकर कबूला सच

पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने कहा कि हाफिज सईद को थोड़े समय के लिए हिरासत में लिया गया था, लेकिन वह अब भी आजाद है। मसूद अजहर के बारे में उन्होंने कहा कि वह शायद अफगानिस्तान में हो।

अक्षय साहू

इस्लामाबाद: पाकिस्तान कई अंतरराष्ट्रीय मंचों पर कह चुका है कि उसका आतंकवाद से कोई संबंध नहीं है। वह खुद आतंकवाद से पीड़ित देश है। लेकिन हाल ही में पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें पाकिस्तान का आतंकी चेहरा एक बार फिर बेनकाब हो गया है। इसे लेकर सोशल मीडिया में काफी चर्चा हो रही है।

भुट्टो ने अपने इंटरव्यू में कहा है कि हाफिज सईद को थोड़े समय के लिए जरूर हिरासत में लिया गया था, लेकिन इसके बाद भी वह एक आजाद व्यक्ति है। वहीं, भुट्टो ने मसूद अजहर को लेकर कहा कि उन्हें नहीं पता कि वह कहां है, हो सकता है कि वह अफगानिस्तान में कहीं हो। अगर वह पाकिस्तान में होगा तो उसे हम जरूर गिरफ्तार करेंगे। यह दोनों पाकिस्तान के कुख्यात आतंकवादी हैं, जिन्होंने भारत सहित कई देशों में आतंकी हमलों को अंजाम दिया है, जिन्हें संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद आतंकवादी मानता है।

नहीं पता कहां है मसूद अजहर : बिलावल

बिलावल भुट्टो ने हाफिज सईद और मसूद अजहर की गिरफ्तारी पर सवाल किए जाने पर कहा कि हाफिज सईद एक आजाद व्यक्ति है, लेकिन वर्तमान में वह पाकिस्तान की हिरासत में है। जहां तक मसूद अजहर का सवाल है, हमें नहीं पता वह कहां है। वह हो सकता है कि अफगानिस्तान में हो।

उन्होंने कहा, हम उसके अफगान जिहाद के इतिहास को ध्यान में रखते हुए उसकी पहचान करने में सक्षम नहीं हो पाए हैं। अगर भारत सरकार हमें यह जानकारी प्रदान करती है कि वह पाकिस्तानी क्षेत्र में मौजूद है, तो हम उसे गिरफ्तार करने में पूरी कोशिश करेंगे। लेकिन भारत सरकार ने अब तक ऐसी कोई जानकारी साझा नहीं की है।

भारत ने कई बार साझा की जानकारी

भारत सरकार ने कई बार यह दावा किया है कि उसने पाकिस्तान को अलग-अलग समय पर मसूद अजहर की लोकेशन और उसकी गतिविधियों के बारे में जानकारी दी है। लेकिन पाकिस्तान ने कभी भी दी गई जानकारी का इस्तेमाल मसूद को पकड़ने के लिए नहीं किया। इसके अलावा, हाफिज सईद जिसे पाकिस्तान अपनी हिरासत में होने का दावा करता है, वह आए दिन जनसभाओं में भारत के खिलाफ जहर उगलता रहता है।

त्रिपुरा में युवक के साथ बदतमीजी पर बवाल, स्टूडेंट्स फोरम ने की FIR की मांग, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO

भारत बनेगा ग्लोबल केमिकल्स हब: केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा और सीएम फडणवीस ने की 'इंडिया केम 2026' की शुरुआत

तिरंगे की तस्वीर से आपत्ति! रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी से 70 तस्वीरें हटाने का आदेश, जानें क्या है पूरा विवाद

मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं... राहुल गांधी विदेश यात्रा से जुड़े सवाल पर भड़के शशि थरूर, दिया दो टूक जवाब

बंगाल के मालदा में BJP कार्यकर्ता की हत्या, पहले धारदार से हथियार किया हमला, फिर मारी गोली, इलाके में तनाव