अचानक बाढ़ का खतरा सौजन्य-IANS
विदेश

भूटान में ग्लेशियर फटने से भारत में बाढ़ का खतरा, असम-बंगाल में अलर्ट; 10,000+ लोग सुरक्षित जगहों पर भेजे गए

Bhutan Flood Alert: भूटान की शिंताफू झील में GLOF के बाद संकोश नदी में जलस्तर बढ़ने की आशंका है। केंद्रीय जल आयोग (CWC) ने असम-बंगाल के लिए एडवाइजरी जारी की।

प्रिया जैस

Highlights:

  • भूटान में ग्लेशियर फटने से असम और पश्चिम बंगाल में बाढ़ का खतरा बना हुआ है।

  • GLOF का पूरा नाम 'ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड' है।

  • 6,000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित इलाकों में पहुंचाया गया है।

Bhutan Shintafu Lake GLOF Alert: भूटान में शिंताफू झील में गुरुवार को ग्लेशियर फटने के बाद भारत के कई राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है। असम और पश्चिम बंगाल में बाढ़ का खतरा बना हुआ है। भूटान में अचानक आई बाढ़ की सूचना के बाद, केंद्रीय जल आयोग (CWC) ने असम और पश्चिम बंगाल के लिए एक विशेष बाढ़ एडवाइजरी जारी की है।

इससे धुबरी जिले और अलीपुरद्वार में जल स्तर के अचानक बढ़ने की आशंका को लेकर चिंताएं पैदा हो गई हैं। 29 अक्टूबर की CWC एडवाइजरी के अनुसार, भूटान में पुनात्सांगचू नदी के ऊपरी इलाकों में स्थित शिंताफू झील में 'ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड' (GLOF) यानी ग्लेशियर झील के फटने से आई बाढ़ की घटना हुई है। भारत में प्रवेश करने के बाद, इसी नदी को संकोश नदी के नाम से जाना जाता है।

असम सीएम हालात पर नजर रख रही है

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एक्स पर पोस्ट किया है कि भूटान में ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) से पैदा हुई स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहे हैं। धुबरी जिला प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है और निचले इलाकों में पड़ने वाले प्रभावों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए तैयार है।

पश्चिम बंगाल में भी अलर्ट जारी

भूटान में बाढ़ के कारण पश्चिम बंगाल में भी अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिम बंगाल में भूटान की शिंताफू झील में 'ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड' (GLOF) के खतरे से अलर्ट जारी किया गया है। बाढ़ के खतरे से निपटने के लिए तैयारी की जा रही है।

SP अमित कुमार शॉ ने बताया कि घबराने की जरूरत नहीं है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने बताया कि हम भूटान के अधिकारियों के लगातार संपर्क में हैं। हमारी पुलिस टीम, जिला मजिस्ट्रेट (DM) और ब्लॉक विकास अधिकारी (BDO) अपनी-अपनी टीमों के साथ, और अन्य सभी संबंधित एजेंसियां ​​व हितधारक मिलकर काम कर रहे हैं।

6,000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया

भूटान में बाढ़ को लेकर एसपी अमित कुमार शॉ ने कहा हमारी SDRF टीम मौके पर मौजूद है, और NDRF की एक टीम भी रास्ते में है। एक सिविल डिफेंस टीम भी तैनात की गई है। हमने लगभग 4,000 से 5,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों में पहुंचा दिया है, जिसके लिए स्कूल की इमारतों को राहत केंद्रों के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके अलावा, 6,000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित इलाकों में पहुंचाया गया है।

पानी के मौजूदा बहाव पर मिली ताजा जानकारी के अनुसार, पानी का वेग थोड़ा कम हुआ है, लेकिन हम अभी भी हाई अलर्ट पर हैं। पुलिस, DM कार्यालय और BDO कार्यालय ने सूखे राशन और पीने के पानी का इंतजाम किया है। हमने शौचालय जैसी अन्य जरूरी सुविधाओं का भी प्रबंध किया है।

संकोश नदी प्रणाली के लिए 'रेड अलर्ट' जारी

एसपी अमित कुमार शॉ ने बताया कि हम दो घंटे इंतजार करेंगे और देखेंगे कि स्थिति कैसी रहती है। हम किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। संकोश नदी प्रणाली के लिए फिलहाल 'रेड अलर्ट' जारी है। अगले कुछ घंटों में, संकोश नदी में पानी के बहाव के साथ मरी हुई मछलियां, लकड़ी के बड़े टुकड़े और कंक्रीट का मलबा बहकर आ सकता है।

GLOF क्या होता है?

GLOF का पूरा नाम 'ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड' है। इसका अर्थ हिमनद झील के फटने से आने वाली बाढ़ है। जब किसी हिमनद झील का प्राकृतिक बांध टूट जाता है। या उसमें जमा पानी अचानक बाहर निकल आता है, तो नीचे की ओर बहुत तेज गति से बाढ़ आ सकती है। इससे नदी के जल स्तर में अचानक भारी वृद्धि हो सकती है, और अपने साथ मलबा, चट्टानें और पेड़-पौधे बहकर आ सकते हैं।

सुप्रीम कोर्ट में भोजशाला विवाद की सुनवाई; सभी पक्षों को दस्तावेज पेश करने के लिए मिला 4 सप्ताह का समय

उत्तराखंड में मौसम बिगड़ने की चेतावनी, नैनीताल-पिथौरागढ़ समेत 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, ट्रेकिंग पर सख्ती

CIA ने रची थी होमी भाभा के मौत की साजिश? आखिर भारत के आइंस्टीन से क्यों डरती थी अमेरिकी सरकार

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का जन महाभियोग, SIR और वोट चोरी पर आज शक्ति प्रदर्शन, जानें पूरा शेड्यूल

Weather Update: मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी, सिक्किम से जम्मू तक भारी बारिश, बिहार में सबसे ज्यादा खतरा