इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (सोर्स- सोशल मीडिया)
विदेश

जो नैतिक रूप से कायर हैं...UNGA में इस्लामी देशों पर भड़के नेतन्याहू, बोले- नरसंहार का आरोप सबसे बड़ा झूठ

Benjamin Netanyahu in UNGA:बेंजामिन नेतन्याहू ने UNGA में गाजा नरसंहार के आरोपों को सदी का सबसे बड़ा झूठ बताया, ईरान हमले का बचाव किया और जोहरान ममदानी पर निशाना साधा। इस्लामी देशों पर भी हमला बोला।

अक्षय साहू

Benjamin Netanyahu UNGA Speech 2026: अमेरिका के न्यूयॉर्क में इस समय संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) का 81वां सत्र चल रहा है। इसी बीच गुरुवार को इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दुनियाभर के नेताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने ईरान और गाजा को लेकर जमकर हमला बोला। उन्होंने इजरायल द्वारा गाजा में नरसंहार करने के आरोपों को सदी का सबसे बड़ा झूठ बताया। 

नेतन्याहू ने इजरायल द्वारा ईरान पर हमले को उचित ठहराया और इसका बचाव किया। उन्होंने कहा कि ईरान पर हमला करना उनके द्वारा लिए गए अब तक का सबसे आसान निर्णयों में से एक था। इजरायली प्रधानमंत्री के भाषण शुरू होने के बाद कई इस्लामिक देशों के प्रतिनिधियों ने इसका विरोध करते हुए सभा छोड़कर बाहर चले गए। इस पर नेतन्याहू ने उन नेताओं को नैतिक रूप से कायर करार दिया।

नेतन्याहू ने UNGA में क्या कहा? 

बेंजामिन नेतन्याहू ने UNGA में कहा कि इजरायल अपनी रक्षा करते हुए उन देशों को भी सुरक्षा प्रदान कर रहा है जिनके प्रतिनिधि अभी इस सभा से उठकर बाहर चले गए हैं। मैं चाहता हूं कि आप यह भी जानें कि इनमें से कई देशों के नेता ईरान के परमाणु ठिकानों को तबाह करने के लिए हमें निजी तौर पर धन्यवाद देते हैं। नेतन्याहू के भाषण से पहले महासभा में उनके समर्थन और विरोध में जमकर नारेबाजी हुई। हालांकि उनके भाषण के दौरान अधिकांश सीटें खाली नजर आईं। 

नेतन्याहू ने अपने भाषण की शुरुआत में ही सदन छोड़कर जाने वाले प्रतिनिधियों की तीखी आलोचना की। उन्होंने कहा कि यदि कोई और नैतिक रूप से कायर व्यक्ति अभी इस सदन में मौजूद है, तो वह भी कृपया बाहर चला जाए। इस दौरान महासभा के अध्यक्ष खलील उर रहमान बार-बार यह अपील करते रहे कि कृपया सदन में व्यवस्था बनाए रखें। 

फिलिस्तीनी मिशन ने की थी अपील 

फिलिस्तीनी मिशन ने संयुक्त राष्ट्र के 193 सदस्य देशों में से कई देशों से अपील की थी कि वे अधिक से अधिक प्रतिनिधियों को महासभा कक्ष में भेजें और जैसे ही इजरायली प्रधानमंत्री के संबोधन के लिए उनका नाम पुकारा जाए, सामूहिक रूप से महासभा से बाहर निकल जाएं।

मेयर ममदानी पर किया हमला

वहीं, नेतन्याहू ने न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, मिस्टर ममदानी, आपने मुझे यहां आने से रोकने की कोशिश की। आपने मेरी आवाज दबाने की कोशिश की, लेकिन आप मेरी आवाज नहीं दबा सकते। आप सच को नहीं दबा सकते।

नेतन्याहू ने आगे कहा कि जब से ममदानी न्यूयॉर्क के मेयर चुने गए हैं, तब से शहर में कई यहूदी खुद को सुरक्षित महसूस नहीं करते। उन्होंने कहा कि लोग उनसे कहते हैं, यह वह शहर नहीं है जिसे हम जानते थे। यह बहुत तेजी से बदल गया है।

हमास समर्थकों की तारीफ का लगाया आरोप

नेतन्याहू ने ममदानी पर हमास का समर्थन करने वाले दोषी अपराधियों की प्रशंसा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ममदानी हसन पिकर जैसे लोगों को अपना दोस्त मानते हैं, जिन्होंने कथित तौर पर कहा था कि अमेरिका 9/11 का हकदार था। नेतन्याहू ने सवाल किया, कैसे दोस्त हैं आपके?

उन्होंने आगे आरोप लगाया कि ममदानी ने अपने घर पर एक फिलिस्तीनी पत्रकार को आमंत्रित किया था, जिसने हमास के आतंकवादियों द्वारा इजरायली बंधकों को पीटने और प्रताड़ित किए जाने की वीडियो रिकॉर्ड की थी। नेतन्याहू ने कहा कि उस पत्रकार ने बाद में यह स्वीकार किया था कि उसने उन वीडियो को प्रकाशित करने से इनकार कर दिया था, ताकि उसके अनुसार आतंकवादियों को बचाया जा सके।

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का मोर्चा, आज देशभर में विरोध मार्च; वेणुगोपाल ने इस्तीफे की मांग की

12 Years of Make in India: 2.40 लाख करोड़ का निवेश, 33 गुना बढ़ा मोबाइल प्रोडक्शन, जानें देश को कितना फायदा

दीनदयाल उपाध्याय की मौत हादसा या हत्या, नानाजी देशमुख ने क्यों कहा था राजनीतिक साजिश, जानिए क्या थी सच्चाई?

सरकार के खिलाफ बोलने पर एनकाउंटर में मारा जा सकता हूं, सोनम वांगचुक का बड़ा दावा; मांगा अमित शाह का इस्तीफा

राहुल गांधी का बड़ा आरोप, मध्य प्रदेश चुनाव 2023 से शुरू हुई थी वोट चोरी; तकनीकी टीम ने की पुष्टि!