बांग्लादेश में आया .4.1 तीव्रता का भूकंप (सोर्स- सोशल मीडिया) 
विदेश

भूकंप के झटकों से हिला बांग्लादेश...4.1 मापी गई तीव्रता, घरों से निकलकर भागे लोग

Bangladesh News: बांग्लादेश की राजधानी ढाका और आसपास के जिलों में हल्के भूकंप के झटके महसूस किए गए। तीव्रता 4.1 मापी गई, लेकिन कोई नुकसान या घायल होने की खबर नहीं है।

अक्षय साहू

Earthquake in Bangladesh: बांग्लादेश की राजधानी ढाका और आसपास के जिलों में गुरुवार सुबह हल्के भूकंप के झटके महसूस किए गए। यूरोपीय-भूमध्यसागरीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, सुबह लगभग 6 बजकर 14 मिनट पर यह भूकंप नरसिंगडी जिले में 30 किलोमीटर गहराई में आया। भूकंप की तीव्रता 4.1 मापी गई। अचानक आई भूकंप से लोग अपने घरों से निकलकर भागते नजर आए।  

विशेषज्ञों के मुताबिक, हल्की गहराई के कारण झटके तेज नहीं थे और इसके चलते किसी भी तरह की बड़ी समस्या नहीं हुई। हालांकि, झटके महसूस होने के समय लोग थोड़े घबरा गए और कई लोग घरों से बाहर निकले। ढाका प्रशासन ने बताया कि न तो किसी इमारत को कोई नुकसान पहुंचा और न ही किसी व्यक्ति के घायल होने की सूचना मिली।

लगातार आ रहे हैं भूकंप

हाल के दिनों में क्षेत्र में लगातार भूकंपीय गतिविधियां हो रही हैं। लोग पहले से सतर्क हैं, लेकिन इस बार स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रही। भूकंपीय विशेषज्ञ बताते हैं कि बांग्लादेश तीन प्रमुख टेक्टोनिक प्लेटों के संगम पर स्थित है, इसलिए यह क्षेत्र हमेशा भूकंप के खतरे में रहता है।

ढाका दुनिया के उन क्षेत्रों में शामिल है, जहां भूकंप का जोखिम लगातार उच्च स्तर पर रहता है। पुराने और जर्जर मकान हल्के झटकों से भी नुकसान उठा सकते हैं। लोग अभी भी एक महीने पहले आए 5.7 तीव्रता वाले भूकंप को याद कर चिंतित हैं, जिसमें 10 लोगों की मौत हुई थी और कई घरों की दीवारों में दरारें आई थीं। उस समय ढाका और नरसिंगडी के बीच के इलाके में काफी नुकसान हुआ था।

भूकंप के लिहाज से संवेसनशील इलाका

इतिहास में भी यह इलाका भूकंपों के लिए संवेदनशील रहा है। 1869 से 1930 के बीच यहां 5 बड़े भूकंप दर्ज किए गए थे, जिनकी तीव्रता 7.0 से अधिक थी। वैज्ञानिक चेतावनी देते हैं कि भविष्य में भी बड़े भूकंप की संभावना बनी हुई है।

फिलहाल, इस हल्के भूकंप से सिर्फ अलार्म और सतर्कता बढ़ी है, लेकिन कोई भी गंभीर घटना नहीं हुई। प्रशासन और विशेषज्ञ दोनों ही लगातार निगरानी बनाए हुए हैं ताकि अगर कोई बड़ा झटका आए तो समय पर कार्रवाई की जा सके।

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, 12 विपक्षी पार्टियों की संयुक्त याचिका को साथ सुनेगा कोर्ट

गुवाहाटी फायरिंग पर उठ रहे सवाल! कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने हिमंता बिस्वा सरमा पर साधा निशाना

तमिलनाडु की जेल में बड़ी सेंधमारी! पुलिस पर हमला करके 17 कैदी हुआ रफ्फू चक्कर, हो रही ताबड़तोड़ छापेमारी

सपा नेता सिनोद शाक्य को BJP ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लिस्ट

Hotel Room Safety: होटल में चेक-इन करते ही करें ये 10 जरूरी काम, सुरक्षा में न करें लापरवाही