शेख हसीना और तारिक रहमान सोर्स- सोशल मीडिया
विदेश

हसीना को सौंपो, तभी आएंगे भारत! तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी शर्त, अगले महीने BRICS की बैठक

Tarique Rahman India Visit Condition: बांग्लादेश के PM तारिक रहमान की भारत यात्रा पर संशय। भारत यात्रा से पहले बांग्लादेश ने शेख हसीना के प्रत्यर्पण की अपनी मांग दोहराई है।

अमन मौर्या

Sheikh Hasina Extradition News: बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान के भारत यात्रा से पहले वहां की सरकार ने एक शर्त रखी है। उनका कहना है कि पीएम तारिक रहमान भारत यात्रा पर इसी शर्त पर आएंगे, जब पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को भारत वापस उनके देश भेजता है। बांग्लादेशी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता एकेएम शाहिदुल करीम ने रविवार को भारत के न्योते पर एक आधिकारिक बयान जारी किया।

बयान में उन्होंने बताया कि तारिक रहमान की भारत यात्रा को लेकर दोनों देश के अधिकारी पिछले कुछ सप्ताह से लगातार संपर्क में थे। हसीना की प्रेस कांन्फ्रेंस का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि नई दिल्ली में 5 अगस्त को हुए शेख हसीना की प्रेस वार्ता से तारिक रहमान की भारत यात्रा प्रभावित हुई है। करीम ने बताया कि 'हमारा मानना है कि इस उच्च स्तरीय यात्रा के लिए अनुकूल माहौल बनाए जाने की जरूरत है।'

शेख हसीना के प्रत्यर्पण की दोहराई मांग

भारत सरकार के साथ हुए द्विपक्षीय प्रत्यर्पण संधि का हवाला देकर बांग्लादेश ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना और अन्य भगोड़े अपराधियों को जल्द से जल्द वापस भेजने का आग्रह किया। साथ ही बांग्लादेश के प्रसिद्ध राजनीतिक कार्यकर्ता उस्मान हादी की हत्या में शामिल आरोपियों को भी जल्द बांग्लादेश को सौंपने की मांग की।

बता दें, मार्च में उस्मान हादी की हत्या में शामिल दो आरोपियों को पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने उत्तर 24 परगना जिले के सीमावर्ती शहर बनगांव से गिरफ्तार किया था।

शेख हसीना की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर जताई आपत्ति

बांग्लादेश स्थित अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण द्वारा पूर्व पीएम शेख हसीना को दोषी ठहराए जाने के बावजूद भारत में उनकी प्रेस वार्ता होने पर बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने कड़ी आपत्ति जताई। बांग्लादेश ने कहा कि इस घटनाक्रम से दोनों देशों का संबंध प्रभावित हुआ है।

हालांकि, भारतीय विदेश मंत्रालय ने शुरू में ही स्पष्ट कर दिया था कि शेख हसीना की इस प्रेस वार्ता का भारत सरकार से कोई संबंध नहीं है। यह एक निजी कार्यक्रम था। वहीं, शेख हसीना के प्रत्यर्पण को लेकर भारत के विदेश मंत्रालय ने कहा था कि हसीना के प्रत्यर्पण के अनुरोध की फिलहाल जांच जारी है।

भारत कर रहा है ब्रिक्स की मेजबानी

बता दें, आगामी 12-13 सितंबर को भारत वार्षिक ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रहमान को भी इसमें शामिल होने के लिए नई दिल्ली में आमंत्रित किया है। भारत ने बिम्सटेक के मौजूदा अध्यक्ष के रूप में बांग्लादेश के पीएम को ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए बुलाया है।

BSP के ब्राह्मण चेहरे हुए बेगाने, 2027 में मायावती कैसे साधेंगी दलित-ब्राह्मण समीकरण?

Africa Delivery Apps: अफ्रीका के होम डिलीवरी ऐप्स IND के स्टार्टअप्स से सीख सकते हैं डिलीवरी का तरीका: रिपोर्ट

Vande Mataram Row: सोनिया गांधी की बढ़ीं मुश्किलें! BJP नेता ने दर्ज कराई शिकायत, हाईकोर्ट जाने की दी चेतावनी

तिरंगे का सफर: एक झंडा, 120 साल की कहानी, 1906 से 1947 तक ऐसे बदला भारत का राष्ट्रीय ध्वज...

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या