बांग्लादेश में एक और हिंदू युवक का कत्ल (Image- Social Media) 
विदेश

बांग्लादेश में एक और हिंदू युवक का कत्ल, पेट्रोल पम्प पर गाड़ी से कुचला, देखें दिल दहलाने वाला VIDEO

Bangladesh के राजबाड़ी जिले में एक हिंदू युवक की कथित तौर पर जानबूझकर गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी गई। मृतक पेट्रोल पंप पर काम करता था और फ्यूल का पैसा मांगने पर वाहन चालक ने उसे कुचल दिया।

अर्पित शुक्ला

Bangladesh News: बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला राजबाड़ी जिले के सदर उपजिला से सामने आया है, जहां एक हिंदू युवक की कथित तौर पर जानबूझकर गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी गई। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह घटना शुक्रवार को हुई, जिसके बाद इलाके में तनाव और आक्रोश का माहौल बन गया है।

मृतक की पहचान 30 वर्षीय रिपन साहा के रूप में हुई है। वह राजबाड़ी के गोलांदा मोड़ के पास स्थित करीम फिलिंग स्टेशन पर काम करता था। बताया जा रहा है कि एक वाहन चालक ने पेट्रोल पंप पर ईंधन भरवाया, लेकिन भुगतान करने से इनकार कर दिया। जब रिपन साहा ने उसे रोकने की कोशिश की, तो आरोपी चालक ने कथित तौर पर जानबूझकर गाड़ी उसके ऊपर चढ़ा दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि वाहन को जब्त कर लिया गया है और उसके मालिक अबुल हाशेम को गिरफ्तार कर लिया गया है। अबुल हाशेम बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की राजबाड़ी जिला इकाई का पूर्व कोषाध्यक्ष बताया जा रहा है। वहीं वाहन चालक कमाल हुसैन को भी बानिभान निपारा गांव से हिरासत में लिया गया है।

पुलिस ने माना हत्या का मामला

राजबाड़ी सदर थाने के प्रभारी अधिकारी खोंडकर जियाउर रहमान ने कहा कि यह कोई दुर्घटना नहीं, बल्कि स्पष्ट रूप से हत्या का मामला है। उन्होंने बताया कि पीड़ित वाहन के सामने खड़ा था, जब आरोपियों ने भुगतान से इनकार करते हुए उसे कुचल दिया और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

हिंदू समुदाय पर बढ़ते हमले

इससे पहले भी बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इसी सप्ताह फेनी जिले के दागनभुइयां उपजिला में एक अन्य हिंदू युवक समीर दास की धारदार हथियारों से हत्या कर दी गई थी। उसका शव एक खेत से बरामद हुआ था।

भारत ने 9 जनवरी को बांग्लादेश में हिंदुओं समेत अल्पसंख्यकों पर हो रहे लगातार हमलों पर गंभीर चिंता जताई थी। भारत ने कहा था कि वह स्थिति पर नजर बनाए हुए है और उम्मीद करता है कि बांग्लादेश सरकार ऐसे सांप्रदायिक हिंसा के मामलों में सख्त कार्रवाई करेगी। मानवाधिकार संगठनों का भी कहना है कि मौजूदा अंतरिम सरकार के दौर में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा एक बड़ी चुनौती बनती जा रही है।

टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश के तार इंदौर से जुड़े, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा आरोपी हिरासत में

पहले व्यापार, फिर राजनीति... दिल्ली के कारोबारियों ने राहुल गांधी के सामने रखी रैली टालने की शर्त; जानें वजह

ECI के कामकाज पर उठा सवाल; जांच के लिए विशेषज्ञ समिति गठित करने की मांग, सुप्रीम कोर्ट दायर हुआ PIL

त्योहारों पर होगा आटा गीला, दो महीने में 250 रुपये बढ़े गेहूं के भाव; क्या है इसका कारण?

Driving Licence बनवाने वालों के लिए खुशखबरी, जानें क्या कराने पर नहीं देना होगा फीस?