विमान हादसे के बाद बांग्लादेश में मचा हाहाकार, फोटो (सो. सोशल मीडिया) 
विदेश

अस्पतालों में एंट्री पर लगी रोक... विमान हादसे के बाद बांग्लादेश में मचा हाहाकार

Bangladesh Air Force jet crash: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में एयरफोर्स का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 22 लोगों की जान चली गई और 170 से अधिक लोग घायल हो गए। यह घटना देश के इतिहास की अब तक..

अमन उपाध्याय

ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में सोमवार दोपहर डेढ़ बजे वायुसेना के एक विमान में दुर्घटना हो गई। इस घटना में 22 लोगों की मौत हो गई, जो बांग्लादेश के विमानन इतिहास का सबसे भीषण हादसा माना जा रहा है। इसके अलावा 170 से अधिक लोग घायल हुए हैं। बांग्लादेश के प्रमुख सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने लोगों से अनावश्यक रूप से अस्पताल न आने की अपील की है, ताकि घायलों को उचित उपचार मिल सके। यूनुस ने उत्तरा क्षेत्र में हुई इस विमान दुर्घटना की त्वरित जांच का आश्वासन दिया है। उन्होंने इस दुखद घटना पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि यह एक अभूतपूर्व त्रासदी है, जिसने पूरे राष्ट्र को हिलाकर रख दिया है।

उन्होंने पीड़ितों के परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए सभी से उनके लिए प्रार्थना करने की अपील की। साथ ही, ढाका में हुई इस दुर्घटना के मद्देनजर सरकार ने देश में एक दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया हुआ है।

ऐसी भयावह त्रासदी की कल्पना तक नहीं की

नोबेल पुरस्कार विजेता मुहम्मद यूनुस ने एक वीडियो संदेश के माध्यम से इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि हम निस्संदेह इसकी जांच करेंगे, लेकिन जांच से उन पीड़ितों को वापस नहीं लाया जा सकता। हमने घायलों के उचित इलाज के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए हैं। उन्होंने आगे कहा, "मेरे पास इस दुःख को व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं हैं। मैं समझ नहीं पा रहा हूं कि कहां से शुरू करूं। मेरी तरह, आज पूरा देश स्तब्ध और आघात में है। हममें से किसी ने भी ऐसी भयावह त्रासदी की कल्पना तक नहीं की थी। यह किसी के भी सोच से परे था।"

इसका सदमा अभी तक कम नहीं हुआ

यूनुस ने कहा कि पूरा देश स्तब्ध और मौन है। हम जो अनुभव कर रहे हैं, उसे व्यक्त करने के लिए 'दुःख' जैसा शब्द भी अपर्याप्त लगता है। यह त्रासदी इतनी भयावह है कि इसका सदमा अभी तक कम नहीं हुआ। अभी भी शवों का अस्पतालों में आना जारी है और बच्चों की मौतें हो रही हैं। उन्होंने आगे बताया, "माता-पिता बेहद बेचैनी से अपने बच्चों को ढूंढ रहे हैं, पूछताछ कर रहे हैं कि उनके बेटे-बेटियां कहां हैं। कुछ माता-पिता को शायद अपने बच्चों की शिनाख्त तक करने का मौका न मिले।"

हादसे में अब तक 22 लोगों की गई जान

बांग्लादेश वायु सेना (BAF) के एक मल्टीरोल लड़ाकू विमान F-7BGI ने ढाका में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह घटना दोपहर लगभग 1:30 बजे माइलस्टोन स्कूल एवं कॉलेज की इमारत पर हुई। इस हादसे में अब तक 22 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 170 से अधिक लोग घायल हुए हैं। घायलों में से 25 की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसके कारण चिकित्सकों का अनुमान है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। मरने वालों में अधिकांश बच्चे शामिल हैं।

बंगाल के मालदा में BJP कार्यकर्ता की हत्या, पहले धारदार से हथियार किया हमला, फिर मारी गई गोली, इलाके में तनाव

सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर जारी की पहली वीडियो, अपनी पहली किताब से दुनिया को कराया रूबरू

जमानत मिलते ही सौरभ दास और आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच का समन, आज दोपहर 12 बजे पूछताछ के लिए बुलाया

राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले अमित शाह का सफर, गुजरात की राजनीति और धारा 370 हटाने तक के उनके ऐतिहासिक पड़ाव

राज ठाकरे ने शेयर की PM मोदी-अडानी की विवादित डॉक्यूमेंट्री, बोले- डिलीट होने से पहले देख लें VIDEO