बैंकॉक में बैंगचाक ऑयल रिफाइनरी में धमाके के बाद लगी आग (सोर्स- सोशल मीडिया)
विदेश

Bangkok में तेल रिफाइनरी में विस्फोट के बाद लगी आग,कई लोगों की हालत गंभीर; काले धुएं से ढका आसमान - VIDEO

Bangchak Oil Refinery Fire: थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में बैंगचाक ऑयल रिफाइनरी में धमाके के बाद भीषण आग लग गई। हादसे के बाद आसपास के इलाकों से लोगों और स्कूली बच्चों को सुरक्षित निकाला गया।

अक्षय साहू

Highlights:

  • बैंकॉक में बैंगचाक ऑयल रिफाइनरी में जोरदार धमाके के बाद आग लग गई।

  • धमाके के बाद आसमान में काले धुएं का घना गुबार फैल गया।

  • प्रशासन ने आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा।

  • एहतियात के तौर पर आसपास के स्कूलों से बच्चों को बाहर निकाला गया।

Bangkok Oil Depot Explosion: थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में एक ऑयल डिपो में जोरदार धमाके के बाद भीषण आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटनास्थल से आग की ऊंची लपटें उठती दिखाई दीं। इसके बाद आसमान में काले धुएं का घना गुबार फैल गया। घटना के तुरंत बाद प्रशासन ने आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने का निर्देश दिया।

यह आग बैंगचाक ऑयल डिपो में हुए एक विस्फोट के बाद लगी। धमाके की सूचना मिलते ही प्रशासन और बचाव दल सक्रिय हो गए। बैंगना जिला कार्यालय ने अपने फेसबुक पेज पर बयान जारी कर बताया कि बैंगचाक ऑयल डिपो में विस्फोट हुआ है। प्रशासन ने आसपास मौजूद लोगों से तत्काल इलाका खाली करने की अपील की।

इलाका खाली कराने में जुटा प्रशासन

जिला कार्यालय ने बयान में कहा कि अपनी सुरक्षा के लिए आसपास के क्षेत्र में मौजूद आम लोगों से आग्रह है कि वे तुरंत इस इलाके को खाली कर दें। पूर्वी बैंकॉक में स्थित इस विशाल ऑयल डिपो का संचालन थाई ऊर्जा कंपनी बैंगचाक कॉर्पोरेशन करती है।

आसमान में फैला काले धुएं का गुबार

धमाके के बाद ऑयल डिपो में आग की लपटें काफी ऊंचाई तक उठने लगीं। देखते ही देखते काले धुएं का घना गुबार बैंकॉक के आसमान में दूर-दूर तक फैल गया। घटना की जानकारी मिलते ही आपातकालीन वाहनों के सायरन गूंजने लगे और बचाव दल मौके पर पहुंचने के लिए रवाना हो गए। फिलहाल हादसे में किसी के हताहत होने की तत्काल कोई खबर नहीं है। घटना के तुरंत बाद अग्निशमन सेवा और स्थानीय जिला कार्यालय से संपर्क नहीं हो सका था।

स्कूलों से बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

सुरक्षा के मद्देनजर दमकल और बचाव दल ने ऑयल डिपो के आसपास स्थित स्कूलों से बच्चों को बाहर निकाल लिया। एहतियात के तौर पर जिला प्रशासन ने भी कुछ समय के लिए अपना कामकाज रोक दिया था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, प्रशासन ने बताया कि एक घंटे से भी कम समय में आग पर काबू पा लिया गया। बैंगचाक कंपनी ने भी अधिकारियों को जानकारी दी कि स्थिति नियंत्रण में है।

थाईलैंड की पांचवीं सबसे बड़ी रिफाइनरी है बैंगचाक

बैंगचाक तेल संयंत्र बैंकॉक के पूर्वी हिस्से में फ्रा खानॉन्ग इलाके में स्थित है। इसका संचालन थाईलैंड की प्रमुख ऊर्जा कंपनियों में शामिल बैंगचाक कॉर्पोरेशन करती है। यहां कच्चे तेल का शोधन करने के साथ उसका भंडारण भी किया जाता है।

इस रिफाइनरी में रोजाना 1 लाख 20 हजार बैरल कच्चे तेल को साफ करने की क्षमता है। यह थाईलैंड की पांचवीं सबसे बड़ी रिफाइनरी है। इसकी खास बात यह है कि यह देश की इकलौती बड़ी रिफाइनरी है, जो किसी शहर के भीतर स्थित है।

1970 में भी किसी को तानाशाही का भूत चढ़ा था…, नागपुर में अभिजीत दीपके ने की PM मोदी की इंदिरा गांधी से तुलना

मुंबई में प्रदर्शन करना पड़ा भारी! CJP के तीनों बड़े नेताओं पर LOC जारी, दीपके और रांका भी पुलिस के रडार पर

परिसीमन बिल को लेकर महाविकास अघाडी में रार! सुप्रिया सुले का नरम रुख, जानिए पूरा सियासी समीकरण

26/11 Mumbai Terror Attack: देश के लिए बलिदान या साध्वी का श्राप? शहीद हेमंत करकरे की विवादों से भरी कहानी

घर की छत पर सोलर लगवाने को लेकर सरकार ले आई नया नियम, अब बैटरी लगवाना होगा जरूरी; जानें कब से लागू होगा नियम