B-52 की टक्कर से बाल-बाल बचा एक प्लेन, फोटो (सो. सोशल मीडिया) 
विदेश

B-52 की टक्कर से बाल-बाल बचा एक प्लेन, ATC की लापरवाही से अमेरिका में मचा हड़कंप

B-52 bomber: अमेरिका के बी-2 बॉम्बर को लेकर एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बी-2 बॉम्बर एक यात्री विमान से टकराने से बाल-बाल बच गया। उस यात्री विमान में 80 लोग सवार थे।

अमन उपाध्याय

वाशिंगटन: अमेरिका का बी-2 बॉम्बर इन दिनों खासा चर्चा में है, खासकर ईरान के तीन परमाणु ठिकानों को निशाना बनाने के बाद। अब इससे जुड़ी एक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। दरअसल, बी-2 बॉम्बर एक यात्री विमान से टकराने से बाल-बाल बच गया। इस घटना से अमेरिकी हवाई यातायात नियंत्रण की गंभीर लापरवाही सामने आई है। उस विमान में चालक दल के चार सदस्यों सहित कुल 80 यात्री सवार थे।

शुक्रवार को नॉर्थ डकोटा के एक छोटे हवाई अड्डे पर एक गंभीर सुरक्षा चूक हुई, जहां एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) ने अमेरिकी वायुसेना के B-52 बॉम्बर के पायलटों को यह नहीं बताया कि उसी समय और उसी क्षेत्र में एक व्यावसायिक विमान भी उड़ रहा था। यह जानकारी सोमवार को अमेरिकी वायुसेना ने पुष्टि की। इस घटना ने देश में हवाई यातायात प्रबंधन और सुरक्षा प्रोटोकॉल को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

लैंडिंग के चरण में था विमान

मिनियापोलिस से उड़ान भरने वाले डेल्टा फ्लाइट 3788 के पायलट को अचानक एक तेज और आक्रामक मोड़ लेना पड़ा ताकि वह एक वायुसेना के B-52 बॉम्बर से टकराने से बच सके। यह घटना तब हुई जब विमान मिनोट इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग के चरण में था। रिपोर्ट्स के अनुसार, B-52 बॉम्बर उस समय नॉर्थ डकोटा स्टेट फेयर के ऊपर से उड़ान भर रहा था। इसकी उड़ान को FAA (फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन), मिनोट एयरपोर्ट के एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) और मिनोट एयर फोर्स बेस के ATC द्वारा अनुमति दी गई थी।

टक्कर से बाल-बाल बची दो उड़ानें

B-52 बॉम्बर की पहली फ्लाईओवर उड़ान से ठीक पहले शाम करीब 8 बजे एयरबेस के एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) ने बॉम्बर के पायलट को मिनोट एयरपोर्ट के टॉवर से संपर्क करने के निर्देश दिए। वायुसेना के अनुसार, बॉम्बर ने एयरपोर्ट टॉवर से संपर्क कर लिया, जहां से उसे फ्लाईओवर के बाद दो मील पश्चिम दिशा में उड़ान जारी रखने को कहा गया। लेकिन टॉवर की ओर से इनबाउंड कमर्शियल फ्लाइट की मौजूदगी के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई।

पायलट ने जताई नाराज़गी

डेल्टा फ्लाइट के एक यात्री द्वारा रिकॉर्ड किए गए वीडियो में पायलट को इंटरकॉम पर कहते हुए सुना गया, "क्षमा करें, वह मोड़ बहुत अचानक आ गया। मेरे लिए भी यह अप्रत्याशित था... मैं समझ नहीं पा रहा कि हमें पहले से कोई चेतावनी क्यों नहीं मिली। यह सामान्य बात नहीं है।"

इस फ्लाइट में 76 यात्री और 4 क्रू सदस्य सवार थे। अब इस मामले की जांच फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA), अमेरिकी वायुसेना और स्काइवेस्ट एयरलाइंस मिलकर कर रहे हैं।

वोट चोरी के मुद्दे पर आज INDIA गठबंधन की बैठक, CEC के इस्तीफे और दिल्ली रैली पर बनेगी रणनीति

Amit Shah: बूथ कार्यकर्ता से देश के गृह मंत्री तक का सफर, अब नशे के खिलाफ आखिरी वार का डेडलाइन किया फिक्स

Weather Update: तमिलनाडु-केरल में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?

अमित शाह का शेयर, नेटवर्थ और जमीन-जायदाद, जानिए कितने करोड़ के मालिक हैं देश के गृह मंत्री?

आर्टिकल 370 से नक्सलवाद के खिलाफ अभियान तक, अमित शाह के 5 सबसे बड़े फैसले, जिसने बदली देश की तस्वीर