अवामी लीग ने उठाया हिंदुओं का मुद्दा, फोटो (सो. सोशल मीडिया) 
विदेश

युवा बेरोजगार, तोड़े जा रहे मंदिर... अवामी लीग ने उठाया हिंदुओं का मुद्दा, बांग्लादेश में टेंशन हाई

Bangladesh Political Crisis: 2025 में बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर चरमपंथियों ने 40 से अधिक हिंसक हमले किए। जिसमें मंदिर और चर्च को निशाना बनाया गया। इसको लेकर अवामी लीग ने सरकार को चेतावनी दी है।

अमन उपाध्याय

Bangladesh Political Crisis: अवामी लीग ने मंगलवार को मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार की आलोचना की। पार्टी का कहना है कि इस सरकार के कार्यकाल में इस्लामी उग्रवाद, आर्थिक संकट, बढ़ती बेरोजगारी और कानून व्यवस्था की खराब स्थिति के कारण बांग्लादेश पिछले दस सालों में सबसे गंभीर संकट से गुजर रहा है।

अवामी लीग का यह भी कहना है कि देश को इस संकट से निकालने का एकमात्र व्यवहारिक रास्ता यह है कि स्वतंत्र, निष्पक्ष और समावेशी राष्ट्रीय चुनाव आयोजित किए जाएं, जिसमें सभी प्रमुख राजनीतिक दल तटस्थ कार्यवाहक सरकार के तहत भाग लें।

आतंकवाद और उग्रवाद पर बोला हमला

बांग्लादेश की अवामी लीग ने अपनी रिपोर्ट “बांग्लादेश का संकट 2025 में और गहरा” में चेतावनी दी है कि 2024 में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के स्थान पर बनी सैन्य समर्थित अंतरिम सरकार देश को स्थिर नहीं रख सकी, जिससे अर्थव्यवस्था, सुरक्षा और लोकतांत्रिक संस्थानों की स्थिति गंभीर रूप से प्रभावित हुई है। रिपोर्ट में बढ़ते इस्लामी आतंकवाद और उग्रवाद पर भी ध्यान दिलाया गया है। पार्टी ने कहा कि अक्टूबर 2024 से अब तक कम से कम 15 इस्लामी हमले दर्ज किए गए हैं। खुफिया जानकारी के अनुसार चरमपंथी संगठन युवाओं की भर्ती बढ़ा रहे हैं और ऑनलाइन माध्यमों के जरिए हजारों लोगों को कट्टरपंथी बनाने की कोशिश की जा रही है।

महिलाओं के खिलाफ हिंसा बढ़ी

बांग्लादेश में 2025 की पहली छमाही में अल्पसंख्यक समुदायों के खिलाफ चरमपंथियों द्वारा कम से कम 40 हिंसक घटनाएं दर्ज की गईं। रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि इन हमलों की संख्या दोगुनी हो गई है और हिंदू मंदिरों तथा ईसाई संस्थानों में अक्सर तोड़फोड़ की घटनाएं होती रहती हैं।

अवामी लीग ने आलोचना करते हुए कहा कि पुलिस अक्सर हस्तक्षेप करने में विफल रहती है। पार्टी का कहना है कि जांच या तो बहुत धीमी होती है या बिल्कुल नहीं होती, जिससे चरमपंथी बिना किसी डर के अपनी गतिविधियां जारी रख सकते हैं। रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार के कार्यकाल में महिलाओं के खिलाफ हिंसा बढ़ी है, जो कानून प्रवर्तन और सामाजिक सुरक्षा के ढांचे में गड़बड़ी को उजागर करती है। 2025 के पहले छह महीनों में बांग्लादेश में 4,200 से अधिक बलात्कार और यौन उत्पीड़न के मामले दर्ज हुए, जिनमें 650 से ज्यादा सामूहिक बलात्कार हैं। कई पीड़ित डर या अधिकारियों पर भरोसा न होने के कारण रिपोर्ट नहीं करते।

आर्थिक पतन के दौर से गुजर रहा बांग्लादेश

अवामी लीग का कहना है कि यूनुस सरकार के तहत बांग्लादेश आर्थिक पतन के दौर से गुजर रहा है: 2023 की 6.1% GDP वृद्धि 2025 में 2.3% रह गई, मुद्रास्फीति 12% से ऊपर, विदेशी भंडार 33 अरब डॉलर से घटकर 14.5 अरब डॉलर। युवा बेरोजगारी 28% से अधिक, कपड़ा क्षेत्र में 20 लाख से ज्यादा छंटनी, और विदेश में भेजे जाने वाले पैसे में 11% गिरावट। पार्टी ने आरोप लगाया कि अंतरिम सरकार एनसीपी के साथ जुड़ी और राजनीतिक पूर्वाग्रह वाली है, इसलिए निष्पक्ष चुनाव कराना असंभव है।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन