आसिम मुनीर और अब्बास अराघची, फोटो (सो. सोशल मीडिया) 
विदेश

ईरान पहुंचे जनरल आसिम मुनीर; अमेरिका का खास 'मैसेज' लेकर तेहरान में दी दस्तक, क्या पाक में होगी शांति डील?

Asim Munir Iran Visit: पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ ईरान पहुंचे हैं। वे अमेरिका का एक विशेष संदेश लेकर गए हैं।

अमन उपाध्याय

Asim Munir Iran Visit US Message: मध्य पूर्व में जारी तनाव और युद्ध की आशंकाओं के बीच पाकिस्तान एक बड़े शांति मध्यस्थ (Mediator) के रूप में उभर रहा है। पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर बुधवार को ईरान की राजधानी तेहरान पहुंचे हैं। इस हाई-प्रोफाइल दौरे का मुख्य उद्देश्य अमेरिका और ईरान के बीच रुकी हुई बातचीत को फिर से पटरी पर लाना और क्षेत्र में शांति के रास्ते खोजना है।

अमेरिका का संदेश और कूटनीतिक मिशन

ईरानी सरकारी मीडिया के अनुसार, जनरल मुनीर के नेतृत्व में गया यह प्रतिनिधिमंडल अपने साथ अमेरिका का एक महत्वपूर्ण संदेश लेकर आया है। यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम (Ceasefire) की स्थिति को लेकर भारी अनिश्चितता बनी हुई है। हालांकि बैकचैनल के जरिए बातचीत जारी है लेकिन वाशिंगटन ने आधिकारिक तौर पर युद्धविराम को आगे बढ़ाने पर अभी कोई औपचारिक सहमति नहीं दी है।

इस्लामाबाद बनेगा वार्ता का नया केंद्र

रिपोर्ट्स के अनुसार, अगले कुछ दिनों में पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद अमेरिका और ईरान के बीच दूसरे दौर की ऐतिहासिक वार्ता का गवाह बन सकती है। खुद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिए हैं कि वे जल्द ही पाकिस्तान में होने वाली वार्ता में शामिल हो सकते हैं। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ भी इस पूरी प्रक्रिया में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं और खुद को एक 'प्रमुख मध्यस्थ' के रूप में स्थापित करने की कोशिश कर रहे हैं।

क्षेत्रीय स्थिरता के लिए पाकिस्तान की भूमिका

जनरल मुनीर की इस यात्रा और इन कूटनीतिक प्रयासों को बेहद अहम माना जा रहा है। यह दौरा पाकिस्तान की उस बढ़ती वैश्विक भूमिका को दर्शाता है जहां वह दो प्रतिद्वंद्वी शक्तियों के बीच एक पुल का काम कर रहा है। अब पूरी दुनिया की नजरें इस्लामाबाद पर टिकी हैं, जहां यह तय होगा कि क्षेत्र शांति की ओर बढ़ेगा या फिर नए सैन्य टकराव की ओर।

सहारनपुर मस्जिद पर गरमाई सियासत, मायावती ने बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग की, कहा- तुरंत रोके कार्रवाई

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा

Operation Chakra 6: डिजिटल अरेस्ट का खौफनाक खेल! 3 महीने बंधक बनाकर ऐंठे 42.36 करोड़, CBI ने दबोचे 3 एजेंट

शिक्षक दिवस पर डॉ. राधाकृष्णन को नमन, योगी-गडकरी समेत कई नेताओं ने दी शिक्षकों को शुभकामनाएं

केन्या ने टाटा केमिकल्स से तोड़ा नाता, 100 साल पुराना समझौता रद्द, शेयर बाजार पर असर, कहा- किसी के गुलाम नहीं