सांकेतिक तस्वीर (AI जनरेटेड) 
विदेश

US: आसमान से जमीन पर आ गिरा हेलीकॉप्टर, दर्दनाक हादसे में 4 लोगों की मौत, क्रैश की वजह उड़ा देगी होश

America helicopter Crash: अमेरिका के एरिजोना से एक दहला देने वाली ख़बर सामने आई है। जहां राज्य में पिनाल काउंटी के पहाड़ी इलाके मेंएक निजी हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से 4 लोगों की मौत हो गई है।

अभिषेक सिंह

US Helicopter Crash: अमेरिका के एरिजोना से एक दहला देने वाली ख़बर सामने आई है। जहां राज्य में पिनाल काउंटी के पहाड़ी इलाके में शुक्रवार सुबह एक निजी हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार 4 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह हादसा हेलिकॉप्टर के पहाड़ों के बीच लगाई गई रोप वेबिंग से टकराने के कारण हुआ है।

पिनल काउंटी शेरिफ ऑफिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर बताया कि यह हादसा सुबह करीब 11 बजे टेलीग्राफ कैन्यन के पास हुआ, जो फीनिक्स से लगभग 103 किलोमीटर (लगभग 64 मील) पूर्व में है। हेलीकॉप्टर क्वीन क्रीक में पेगासस एयरपार्क से उड़ा था।

क्रैश में पायलट समेत 4 की मौत

शेरिफ ऑफिस के अनुसार, हेलीकॉप्टर में सवार सभी चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इनमें एक 59 साल का पुरुष पायलट (क्वीन क्रीक का रहने वाला) और तीन युवा महिलाएं शामिल थीं जिनमें सो दो की उम्र 21 वर्ष थी, जबकि एक की आयु 22 साल थी। ​​ये चारों एक ही परिवार के सदस्य थे। शेरिफ ऑफिस ने कहा, "हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं।"

कैसे हुआ यह दर्दनाक हादसा?

शुरुआती जानकारी के अनुसार, हेलीकॉप्टर कैन्यन में गिरने से पहले एक रिक्रिएशनल स्लैकलाइन (पहाड़ों के बीच लगी एक तरह की रोप वेबिंग) से टकरा गया था। फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) और नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) इस दुर्घटना की जांच कर रहे हैं।

अस्थाई रूप से उड़ानों पर बैन

शेरिफ ऑफिस के अनुसार, सुरक्षा कारणों से उस इलाके में उड़ानों पर कुछ समय के लिए रोक लगा दी गई थी। कार्यालय की तरफ से बताया गया, "हमारी प्रार्थनाएं पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं। सुरक्षा कारणों से दुर्घटना के बाद उस इलाके में अस्थायी उड़ान प्रतिबंध भी लगाया गया था।"

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां

देवभूमि से बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद: PM मोदी के 25 साल के बेमिसाल सफर पर CM धामी ने की दीर्घायु होने की कामना

PM Modi 25 Years: गरीब कल्याण से इंफ्रास्ट्रक्चर तक, गुरुग्राम में अमित शाह ने गिनाईं 25 साल की उपलब्धियां

पुश्तैनी संपत्ति बेचेंगे राजपाल यादव! कोर्ट में जमा किए 1.15 करोड़ के DD, बाकी रकम के लिए डेडलाइन फिक्स

Flydubai हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की खोपड़ी में डिप्रेस्ड फ्रैक्चर, सऊदी में हुई थी इमरजेंसी सर्जरी