मृतक युवतियां (फोटो- सोशल मीडिया) 
विदेश

Insta Live पर पहले किया 3 युवतियों का रेप, फिर दे दी खौफनाक मौत, ड्रग तस्करों के आतंक से हिला ये देश

Argentina:अर्जेंटीना में ड्रग तस्कर गिरोह ने युवती और दो महिलाओं के साथ दुष्कर्म कर हत्या की। इंस्टाग्राम लाइव हुई घटना पर आक्रोश, हजारों लोग सड़कों पर उतरकर इंसाफ की मांग कर रहे हैं।

अक्षय साहू

Buenos Aires:अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। शनिवार को यहां एक युवती और दो महिलाओं के साथ का पहले दुष्कर्म किया और फिर उनकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपियों ने ये सब इंस्टाग्राम लाइव के दौरान किया। इस जगन्य अपराध को अर्जेंटीना के ड्रग तस्कर गिरोह के लोगों ने अंजाम दिया। इसे लेकर लोगों में भी आक्रोश है।

शनिवार को ब्यूनस आयर्स में इसे लेकर एक विरोध प्रदर्शन हुआ। इस दौरान हजारों प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आए और उन्होंने सरकार ने तीनों युवतियों के लिए इंसाफ की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने मृतक युवतियों लारा, ब्रेंडा और मोरेना के नाम लिखे बैनर और तस्वीरों वाली तख्तियाँ थाम रखी थीं।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, 20 वर्षीया चचेरी बहने मोरेना वर्डी और ब्रेंडा डेल कैस्टिलो, और 15 वर्षीय लारा गुटिरेज पाँच दिन से लापता थीं। बुधवार को उनके शव ब्यूनस आयर्स के एक दक्षिणी शहर के एक घर के आँगन में दबे हुए पाए गए। जाँच अधिकारियों ने बताया कि, इस जघन्य अपराध को एक ड्रग गिरोह ने अंजाम दिया और इंस्टाग्राम पर लाइवस्ट्रीम किया गया। एक निजी अकाउंट के 45 सदस्यों ने यह प्रसारण देखा। हालांकि, इंस्टाग्राम की मूल कंपनी मेटा ने लाइवस्ट्रीम की पुष्टि से इनकार किया है।

ब्रेंडा के पिता लियोनेल डेल कैस्टिलो ने कहा, महिलाओं की सुरक्षा अब पहले से कहीं ज्यादा जरूरी है। उन्होंने यह भी बताया कि जिस हालत में उनकी बेटी का शव मिला, उसे पहचान पाना भी मुश्किल था। वहीं दादा एंटोनियो डेल कैस्टिलो ने कहा कि जैसा इन बच्चियों के साथ किया गया, वैसा तो जानवरों के साथ भी नहीं किया जाता।

मारने से पहले दी गई यातनाएं

पुलिस के मुताबिक, युवतियों को 19 सितंबर को एक पार्टी का झाँसा देकर वैन में बिठाया गया और बाद में गिरोह के नियम तोड़ने के आरोप में उन्हें दूसरों के लिए चेतावनी के रूप में मार डाला गया। पूछताछ के दौरान एक बंदी ने इस अपराध का वीडियो होने की जानकारी दी। अर्जेंटीना के मीडिया के मुताबिक, पीड़ितों को बेरहमी से यातना दी गई उंगलियाँ काटी गईं, नाखून उखाड़े गए, उन्हें पीटा गया और अंततः उनका दम घोंट दिया गया।

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां

PM Modi 25 Years: गरीब कल्याण से इंफ्रास्ट्रक्चर तक, गुरुग्राम में अमित शाह ने गिनाईं 25 साल की उपलब्धियां

पुश्तैनी संपत्ति बेचेंगे राजपाल यादव! कोर्ट में जमा किए 1.15 करोड़ के DD, बाकी रकम के लिए डेडलाइन फिक्स

Flydubai हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की खोपड़ी में डिप्रेस्ड फ्रैक्चर, सऊदी में हुई थी इमरजेंसी सर्जरी

फलाहारी महाराज के दावे निकले झूठे, विराट कोहली के प्रवक्ता ने दिया जवाब, प्रेमानंद महाराज से मिलने की बताई वजह