अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम, डोनाल्ड ट्रंप (सोर्स- सोशल मीडिया)  
विदेश

ईरान में दंगों के बीच डोनाल्ड ट्रंप की नई तस्वीर ने मचाया बवाल...सामने आया अमेरिका का प्लान

Iran-America News: ईरान गंभीर आर्थिक बदहाली और राजनीतिक अस्थिरता से गुजर रहा है। ट्रंप ने प्रदर्शनकारियों पर हिंसा पर चेतावनी दी, ‘Make Iran Great Again’ टोपी वायरल, अमेरिकी राजनीति में हलचल मची।

अक्षय साहू

Make Iran Great Again US Plan: ईरान इस समय गंभीर आर्थिक बदहाली और राजनीतिक अस्थिरता के दौर से गुजर रहा है। आर्थिकी की जर्जर हालत से त्रस्त होकर बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए हैं और पूरे देश में व्यापक विरोध प्रदर्शन देखने को मिल रहे हैं। इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सरकार विरोधी प्रदर्शनों को लेकर तेहरान को चेतावनी दी है। 

ट्रंप ने कहा कि अगर ईरानी सरकार प्रदर्शनकारियों पर हिंसक कार्रवाई करती है, जैसा कि वह पहले भी करती रही है, तो अमेरिका पीड़ितों की मदद के लिए आगे आएगा। उनके इस बयान को ईरान के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप के तौर पर भी देखा जा रहा है। ट्रंप के बयान के बाद एक बार फिर दोनों देशों मे तनाव बढ़ने की आशंका बढ़ गई है।

ट्रंप की तस्वीर वायरल

इसी बीच ट्रंप की एक तस्वीर ने राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई है। इस तस्वीर में ट्रंप अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम के साथ ‘Make Iran Great Again’ लिखी टोपी पकड़े हुए नजर आ रहे हैं। यह तस्वीर उस समय ली गई थी जब दोनों हाल ही में फ्लोरिडा से वॉशिंगटन के लिए एयर फोर्स वन में यात्रा कर रहे थे।

इससे पहले लिंडसे ग्राहम एक इंटरव्यू में ईरान की मौजूदा सरकार को सत्ता से हटाने की बात कर चुके थे, और उसी दौरान यह टोपी भी दिखाई दी थी। हालांकि ट्रंप की इस तस्वीर को लेकर अमेरिका में तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। डेमोक्रेटिक पार्टी के नेताओं ने इसे बेहद खतरनाक और उकसावे वाला कदम बताया है। उनका कहना है कि इस तरह के संकेत अमेरिकी विदेश नीति को और आक्रामक बना सकते हैं तथा मध्य पूर्व में तनाव को बढ़ा सकते हैं।

ट्रंप के निशाने पर ईरान

वेनेजुएला में अमेरिकी सेना के ऑपरेशन के बाद यह अटकलें तेज हो गई हैं कि डोनाल्ड ट्रंप का अगला निशाना ईरान हो सकता है। इस बीच ईरान में हालात भी तनावपूर्ण होते जा रहे हैं और सरकार के खिलाफ सड़कों पर प्रदर्शन बढ़ रहे हैं। ट्रंप के बयानों पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। संयुक्त राष्ट्र में ईरान के स्थायी प्रतिनिधि अमीर सईद इरावानी ने इन बयानों को संयुक्त राष्ट्र चार्टर और अंतरराष्ट्रीय कानून का गंभीर उल्लंघन करार दिया है।

Weather Update: दिल्ली से बिहार तक मौसम बिगड़ेगा, IMD ने जारी किया भारी बारिश, आंधी और वज्रपात का बड़ा अलर्ट

ऑपरेशन सिंदूर में क्या भारत ने किराना हिल्स पर किया था हमला? पूर्व CDS जनरल अनिल चौहान ने बताई पूरी सच्चाई

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन