अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर 
विदेश

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार को अमेरिका की फटकार, अल्पसंख्यक समुदायों के अधिकारों की रक्षा करने को कहा

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार को अमेरिका ने फटकार लगाया है। कहा कि बांग्लादेश में ल्पसंख्यक समुदायों की रक्षा होनी चाहिए। अंतरिम सरकार को अमेरिका ने कहा कि वह चाहता है कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यक समुदायों की रक्षा हो।

साक्षी सिंह

वाशिंगटन: बांग्लादेश की अंतरिम सरकार को अमेरिका ने फटकार लगाया है। कहा कि बांग्लादेश में ल्पसंख्यक समुदायों की रक्षा होनी चाहिए। अंतरिम सरकार को अमेरिका ने कहा कि वह चाहता है कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यक समुदायों की रक्षा हो। इन दिनों देश में अल्पसंख्यक समुदाय से आने वाले हिंदू अपना सबसे बड़ा त्योहार दुर्गा पूजा मना रहे हैं। इसे देखते हुए खासकर अमेरिका ने युनुस खान वाली अंतरिम सरकार से आग्रह किया।

अगस्त महीने में बांग्लादेश में तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफे और उनके देश छोड़कर भारत चले जाने के बाद से यहां अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय पर हमले होने लगे। बढ़ते हमले के मद्देनजर अमेरिका ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार का इस ओर ध्यान आकर्षित करने को कहा।

ये बातें विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने अपने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कही। उन्होंने कहा कि निश्चित ही हम बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा होते देखना चाहते हैं। मिलर से कुछ धार्मिक कट्टरपंथियों द्वारा हिंदू समुदाय को उनके सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा के दौरान दी जा रही धमकियों के बारे में सवाल पूछा गया था जिसके जवाब में उन्होंने ये बातें संवाददाता सम्मेलन में कहीं।

भारत ने भी बांग्लादेश से की आग्रह

अमेरिका के अलावा भारत ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार से हिंदू अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा करने का आग्रह किया किया है। भारत ने दक्षिण एशियाई देश में हिंदू समुदाय के लिए शांतिपूर्ण धार्मिक आयोजन सुनिश्चित करने को कहा है।

संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बांग्लादेश में हिंसक विरोध प्रदर्शनों के दौरान हिंदुओं समेत 600 से अधिक लोग मारे गए। जिसके परिणामस्वरूप हसीना के नेतृत्व वाली अवामी लीग सरकार को सत्ता से बाहर होना पड़ा।

CRPF का 47 साल बाद रिकॉर्ड, 12 महीने में ऑपरेशन के दौरान नहीं गई किसी जवान की जान; जानें वजह

पंजाब चुनाव से पहले ED की गतिविधि तेज, AAP विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा के घर पर रेड, मोगा में 2 ठिकानों पर तलाशी

केरल, तमिलनाडु सहित देश के कई हिस्सों में ED की कार्रवाई! 11 ठिकाने पर एक्शन में जांच एजेंसी को क्या मिला?

मिग-29, मिराज और जगुआर की विदाई से बढ़ेगी चुनौती, जानिए क्यों भारत को हर साल चाहिए 40 नए लड़ाकू विमान

Indian Railway: 18 ट्रेनों का सुपरफास्ट दर्जा खत्म, यूपी-बिहार के ट्रेनों का किराया होगा सस्ता, देखें लिस्ट