भयानक बाढ़ से तबाही, फोटो (सो. सोशल मीडिया) 
विदेश

भयानक बाढ़ से हाहाकार, अमेरिका के टेक्सास में 100 से अधिक लोगों की मौत, कई लापता

टेक्सास में आई भीषण बाढ़ के चलते 100 से अधिक लोगों की जान चली गई है। कई लोग अभी भी लापता हैं और उनकी तलाश जारी है। अधिकारियों का मानना है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है।

अमन उपाध्याय

वाशिंगटन: अमेरिका के टेक्सास राज्य में आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है, जिसके निशान अब तक देखे जा सकते हैं। मूसलाधार बारिश के बाद आई बाढ़ के कारण 100 से अधिक लोगों की जान चली गई है, जबकि कई लोग अब भी लापता हैं। प्रशासन राहत और बचाव कार्य में लगातार जुटा हुआ है। बाढ़ की चपेट में आने वालों में वे बच्चियां भी शामिल हैं जो इलाके में कैंपिंग के लिए गई थीं। इस बीच यह अनुमान भी लगाया जा रहा है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जल्द ही बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर सकते हैं।

टेक्सास हिल कंट्री में स्थित ग्रीष्मकालीन शिविर ‘कैंप मिस्टिक’ के आयोजकों ने बताया कि शिविर में शामिल 27 लोगों की बाढ़ की वजह से मौत हो गई है। केर काउंटी प्रशासन के अनुसार, शिविर में भाग ले रहे 11 अन्य लोग अब भी लापता हैं। अधिकारियों ने यह भी बताया कि ‘कैंप मिस्टिक’ सहित इस काउंटी में आयोजित विभिन्न ग्रीष्मकालीन शिविरों से अब तक 28 बच्चों समेत कुल 84 लोगों के शव बरामद किए गए हैं।

कंट्री इलाके में भारी तबाही

शुक्रवार तड़के हुई मूसलधार बारिश के चलते ग्वाडालूप नदी का जलस्तर सिर्फ 45 मिनट में करीब 26 फीट (लगभग 8 मीटर) तक बढ़ गया, जिससे टेक्सास हिल कंट्री इलाके में भारी तबाही देखने को मिली। अधिकारियों ने आशंका जताई है कि मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है। लापता लोगों की तलाश के लिए राहत और बचाव टीमें लगातार जुटी हुई हैं।

बाढ़ से हुए नुकसान को देख भावुक हुआ सैनिक

हर साल औसतन 125 लोगों की मौत

अमेरिका की राष्ट्रीय मौसम सेवा के मुताबिक, पिछले 25 वर्षों में हर साल औसतन 125 लोगों की मौत बाढ़ के चलते हुई है। इनमें अधिकतर जानें अचानक आई बाढ़ की वजह से गईं। सितंबर 2024 में अमेरिका में तूफान हेलेन ने तबाही मचाई थी। इस तूफान का असर फ्लोरिडा, जॉर्जिया, कैरोलिनास, टेनेसी और वर्जीनिया जैसे राज्यों में देखा गया। मौसम सेवा के अनुसार, इस आपदा में लगभग 250 लोगों की जान गई थी। इनमें अधिकांश मौतें तेज हवाओं से नहीं, बल्कि अंदरूनी क्षेत्रों में आई भीषण बाढ़ के कारण हुई थीं। हैदराबाद के परिवार की अमेरिका में मौत, सड़क हादसे ने छीन लिया सबकुछ

अमेरिका में कहर बनकर टूटीं बाढ़ की आपदाएं

वर्ष स्थान / राज्य कारण मौतें
2022 केंटकी बाढ़ 45
अगस्त 2021 वेवरली, टेनेसी भारी बारिश व नदियों का उफान 20
अगस्त 2017 टेक्सास तूफान हार्वे और अचानक बाढ़ 68
जून 2016 वेस्ट वर्जीनिया तूफान और बाढ़ 23
अक्टूबर 2012 न्यूयॉर्क व आसपास सुपरस्टॉर्म सैंडी व बाढ़ 147
2011 ओक्लाहोमा, मिसौरी, अर्कांसस, लुइसियाना, टेनेसी भारी बारिश और बर्फबारी के कारण 24
सितंबर 2008 गैल्वेस्टन, टेक्सास तूफान आइक और बाढ़ 100+
2005 लुइसियाना और अन्य राज्य तूफान कैटरीना और बाढ़ लगभग 1,400
जून 2001 ह्यूस्टन, टेक्सास उष्णकटिबंधीय तूफान एलिसन और बाढ़ 41

जबलपुर में 600 करोड़ के T-72 टैंक प्रोजेक्ट का भूमि पूजन; रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी बड़ी सौगात

हरियाणा विधानसभा में बवाल! भूपेंद्र हुड्डा की सुरक्षाकर्मियों से धक्का-मुक्की, परिसर में कांग्रेस का प्रदर्शन

नेपाल जल आपदा, भारत ने भेजी 47.5 टन राहत सामग्री, विदेश मंत्री जयशंकर ने ली समीक्षा बैठक

बेंगलुरु एयरपोर्ट पर CISF की बड़ी कार्रवाई, यात्री के मुंह से मिले 82 ग्राम के दो कैप्सूल, देखें VIDEO

177 की मौत... 826 अब भी लापता, 21 भारतीयों की बची जान, नेपाल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे सैकड़ों लोग