Shehbaz Sharif And Afghan Army Official (Design Photo)  
विदेश

खूब पिट रहा पाकिस्तान...अफगानिस्तान ने दिया 'नापाक' हरकत का करारा जवाब, PMO के पास कर दी एयरस्ट्राइक

Pakistan In Trouble: पाकिस्तान की एक गलती ने उसे मुसीबत में डाल दिया है, अफगानिस्तान ने इस्लामाबाद और फैजाबाद के आस-पास कई बड़े हमलों को अंजाम दिया है।

सजल रघुवंशी

Afghanistan Destroy Pakistan Military Base: अफगानिस्तान ने पाकिस्तान के हमलों का जवाब देते हुए उस पर करारा प्रहार किया है। अफगानिस्तान ने दावा किया है कि उसके लड़ाकों ने इस्लामाबाद स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय को निशाना बनाते हुए, एयरस्ट्राइक की है।

अफगानिस्तान के सुरक्षा मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए एक जानकारी शेयर की है, पोस्ट में यह दावा किया जा रहा है कि अफगानिस्तान ने पाकिस्तान के हमलों का जवाब देते हुए एक के बाद एक कई हमले किए।

अफगानिस्तान रक्षा मंत्रालय ने क्या कहा?

अफगानिस्तान रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि उसने पाकिस्तान के अंदर कई सैन्य ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की है, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए अफगानिस्तान मंत्रालय ने बताया कि यह हमले स्थानिय समयानुसार करीब 11बजे किए गए हैं और इनमें इस्लामाबाद के पास फैजाबाद, नौशहरा, जमरूद और एवटाबाद के आसपास के मिलिट्री बेस को निशाना बनाया गया।

पाकिस्तान PMO के पास हुआ हमला

अफगानिस्तान गृह मंत्रालय की बॉर्डर पुलिस के प्रवक्ता के हवाले से कहा गया है कि अफगानिस्तान ने पाकिस्तान के पीएम ऑफिस के पास हमला किया है और अफगानी सेना पाकिस्तान पीएमओ से 5 किलोमीटर दूर तक हमला करने में कामयाब हुई है, साथ ही प्रवक्ता ने यह भी दावा किया है कि इस्लामाबाद के अलावा नौशेरा, एबटाबाद, जमरूद में भी अटैक किए गए हैं।

ख्वाजा आसिफ ने लगाई आग?

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच युद्ध जैसे माहौल पहले से ही थे, इसी तनाव के बीच पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने तालिबान सरकार पर भारत का 'प्रॉक्सी' होने का आरोप लगाया और कहा कि अब दोनों देशों के बीच 'ओपन वॉर' होगी। इसके अलावा शुक्रवार तड़के पाकिस्तान ने काबुल, कंधार और पक्तिया जैसे शहरों में हवाई हमले किए।

अफगानिस्तान सेना प्रमुख ने की ब्रीफिंग

अफगानिस्तानी सेना के चीफ ऑफ जनरल स्टाफ, ब्रिगेडियर मुहम्मद फसीहुद्दीन "फितरत" ने एक वीडियो संदेश में जवाबी कार्रवाई और पाकिस्तान के सैन्य शासन को दी जा रही धमकियों के बारे में बात की।

B Nagendra Resignation: कौन हैं बी नागेंद्र, डीके शिवकुमार कैबिनेट से क्यों दिया इस्तीफा; जानें सबकुछ

वाल्मीकि निगम घोटाले में घिरे B. Nagendra ने दिया इस्तीफा, बोले- दलित होने के कारण बनाया जा रहा निशाना

अरुणाचल प्रदेश में डोली धरती, कुरुंग कुमे में महसूस किए गए भूकंप के झटके; दहशत में घरों से बाहर निकले लोग!

रक्षाबंधन पर PM मोदी का खास अंदाज, बच्चों के साथ की मस्ती; छोटी बच्ची से की ये खास फरमाइश- VIDEO

मेरे भाग्य में आंदोलनों से निपटना है, अमित शाह ने क्यों कही ये बात? कोरोना काल का भी सुनाया बड़ा अनुभव