स्पेन में आई बाढ़ के बाद प्रशासन के खिलाफ जनता में आक्रोश फोटो क्रेडिट: bbc 
विदेश

स्पेन में आई बाढ़ के बाद प्रशासन के खिलाफ आक्रोश, सड़कों पर उतरी जनता

स्पेन में आई भीषण बाढ़ के बाद अब स्थानीय जनता का प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। यहां के लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। जनता सड़कों पर उतर आई है।

साक्षी सिंह

मद्रिद: स्पेन में आई भीषण बाढ़ के बाद अब स्थानीय जनता का प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। यहां के लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। जनता सड़कों पर उतर आई है।

स्पेन के वेलेंसिया में हजारों की संख्या में स्थानीय लोगों ने क्षेत्रीय प्रमुख के इस्तीफे की मांग को लेकर शनिवार को प्रदर्शन किया। स्थानीय लोगों ने नारे लगाए कि हम कीचड़ से सने हैं और आप खून से सने हैं।

अधिकारियों ने देर से जारी की चेतावनी

अक्टूबर में वेलेंसिया और पड़ोसी प्रांतों में हुई मूसलाधार बारिश के कारण आई बाढ़ में 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। बाढ़ की वजह से अभी भी 80 लोग लापता हैं। प्रदर्शनकारियों ने स्थानीय अधिकारियों पर बाढ़ की चेतावनी बहुत देर से जारी करने का आरोप लगाया है।

बर्बरता की निंदा की

प्रदर्शन के आखिरी में गुस्साए प्रदर्शनकारियों की पुलिस से झड़प भी हो गई।वेलेंसिया की मेयर मारिया जोस कैटाला ने सोशल मीडिया पर टूटी खिड़कियों की तस्वीरें साझा किया। कहा कि बर्बरता कोई समाधान नहीं है। वेलेंसिया सिटी काउंसिल ने प्रदर्शन के दौरान हुई बर्बरता की निंदा भी की है।

बता दें कि स्पेन का शहर बार्सिलोना बाढ़ की चपेट में आ गया था। बार्सिलोना में मौजूद स्पेन के दूसरे सबसे बड़े एयरपोर्ट पर भी इस बाढ़ का असर देखने को मिला। इसकी वजह से 80 विमानों को रद्द किया गया था। लगभग सभी संचार सेवाएं बाधित कर  दी गई थी। पिछले सप्ताह भारी बारिस की वजह से स्पेन के वेलेंसिया शहर में कम से कम 217 लोगों की मौत हाेने की खबर सामने आई थी। कई लोग बाढ़ में लापता भी हो गए। जिनकी तलाश अभी तक जारी है।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला