अफगानिस्तान में भूकंप से तबाही, फोटो ( सो. सोशल मीडिया ) 
विदेश

अफगानिस्तान में खौफनाक तबाही का मंजर... अब तक 622 की मौत, इन 4 VIDEO में देखें भूकंप की भयावहता

Afghanistan Earthquake: पूर्वी अफगानिस्तान के नंगरहर प्रांत में 1 सितंबर 2025 को 6.0 तीव्रता का भूकंप आया, जिसमें अब तक 622 लोगों की मौत की खबर है। भूकंप का केंद्र जालालाबाद से लगभग 27 किलोमीटर दूर...

अमन उपाध्याय

पूर्वी अफगानिस्तान के नंगरहर प्रांत में 1 सितंबर 2025 को 6.0 तीव्रता के भूकंप ने भारी तबाही मचाई है। जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेस (GFZ) के अनुसार, भूकंप का केंद्र जालालाबाद शहर से 27 किलोमीटर पूर्व में था और इसकी गहराई केवल 10 किलोमीटर थी। इस हादसे में अब तक 622 लोगों की मौत हो चुकी है और 1000 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार यह भूकंप 6.0 तीव्रता का था, जो रिक्टर स्केल पर मध्यम दर्जा रखता है और सतही था। यह भूकंप रविवार रात 11:47 बजे पाकिस्तान की सीमा के करीब महसूस किया गया।

स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता ने कही ये बात

नंगरहर स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता अजमल दर्वाइश ने बताया कि अधिकांश मौतें और घायल लोग जालालाबाद और इसके आसपास के क्षेत्रों में हुए। पहले झटके के 20 मिनट बाद 4.5 तीव्रता का दूसरा झटका आया, और इसके बाद 5.2 तीव्रता का एक और झटका महसूस किया गया। अफगानिस्तान का यह क्षेत्र हिंदू कुश पहाड़ों में आता है, जहां टेक्टॉनिक प्लेटों की गतिविधि के कारण भूकंप सामान्य घटना हैं।

भयानक भूकंप के तेजी से वायरल हो रहे वीडियो

इस भयानक भूकंप के बाद सोशल मीडिया पर कई वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, आइए हम आपको दिखाते हैं वो 5 वीडियो जिनको देखकर कोई भी सिहर उठेंगे...

1- भूकंप के बाद अपनों को ढूंढते लोग-

2-  हादसे के बीच मारे गए लोगों का वीडियो 

3-  मलबे में दबे हुए लोगों को निकालते लोग 

4- भूकंप के बाद घायलों को ईलाज के लिए ले जाते लोग

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने जताया दुख

भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने एक्स पर पोस्ट कर अफगानिस्तान में आए भूकंप को लेकर लिखा कि अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में आए विनाशकारी भूकंप ने गहरी चिंता पैदा कर दी है। हम अफगान जनता के प्रति अपना समर्थन और एकजुटता व्यक्त करते हैं क्योंकि वे इस आपदा से जूझ रहे हैं। भारत इस संकट की घड़ी में सहायता प्रदान करेगा। पीड़ितों के परिवारों के प्रति हमारी संवेदनाएं है और हम घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना।

https://twitter.com/DrSJaishankar/status/1962409519335821610

विशेषाधिकार नहीं, साझेदारी... BRICS में पीएम मोदी ने ग्लोबल साउथ के लिए पेश किया रिफॉर्म रोडमैप

BRICS Summit 2026 LIVE: PM मोदी-जिनपिंग की मीटिंग जारी, कई अहम मुद्दों पर होगी बात

BRICS Summit: शी जिनपिंग का बयान- मिडिल-ईस्ट में शांति और स्थिरता के लिए BRICS देशों से मिलकर काम करेगा चीन

BRICS Summit 2026: नई दिल्ली घोषणापत्र में क्या-क्या? पहलगाम से गाजा तक, 10 प्वाइंट्स में समझें पूरी बात

जेल में रेप के दोषी प्रज्वल रेवन्ना की कोठरी से मिला फोन, फॉरेंसिक जांच में सामने आए दर्जनों आपत्तिजनक वीडियो