ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी  
विदेश

ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के विमान हादसे का खुलासा, रिपोर्ट में ये बात आई सामने

ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की विमान हादसे में मौत हो गई थी। विमान हादसा क्यों हुआ था। रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान के राष्ट्रपति का हेलीकॉप्टर खराब मौसम के कारण दुर्घटनाग्रस्त हुआ था।

साक्षी सिंह

तेहरान: ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की विमान हादसे में मौत हो गई थी। विमान हादसा क्यों हुआ था। रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान के राष्ट्रपति का हेलीकॉप्टर खराब मौसम के कारण दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। ईरान के सरकारी टीवी ने रविवार को यह जानकारी दी।

एक आधिकारिक जांच रिपोर्ट में सामने आया है कि ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी का हेलीकॉप्टर खराब मौसम के कारण दुर्घटनाग्रस्त हुआ था।

राष्ट्रपति समेत सात लोगों की मौत

मई में हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से रईसी और सात अन्य लोगों की मौत हो गई थी। खबर के मुताबिक, सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ के उच्चतम बोर्ड की अंतिम रिपोर्ट में कहा गया है कि हेलीकॉप्टर दुर्घटना का मुख्य कारण वसंत में क्षेत्र की जटिल मौसमी परिस्थितियां थीं।

घना कोहरा बना जान का काल

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि अचानक घना कोहरा ऊपर की ओर उठने लगा और इसी दौरान हेलीकॉप्टर पहाड़ से टकरा गया। रिपोर्ट में, हेलीकॉप्टर के कल-पुर्जों या इंजन में किसी तरह की गड़बड़ी की आशंका से इनकार किया गया है।

बांध का उद्घाटन करने गए थे राष्ट्रपति

राष्ट्रपति रईसी की मौत बीते 20 मई को उनके निजी विमान हादसे में हुआ था। उनका हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया था। ईरान के एक अधिकारी ने बताया था कि क्रैश में हेलिकॉप्टर पूरी तरह से जल गया था। राष्ट्रपति रईसी का अजरबैजान में किज कलासी और खोदाफरिन बांध का उद्घाटन करने गए थे।

तबरेज शहर की ओर जा रहे थे राष्ट्रपति

इस उद्घाटन के बाद रईसी तबरेज शहर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में हेलिकॉप्टर दुर्घटना का शिकार हुआ। बता दें कि तबरेज ईरान के पूर्वी अजरबैजान प्रांत की राजधानी है।

उनका हेलिकॉप्टर क्रैश जिस जगह पर हुआ था, वहां मौसम खराब था। इस वजह से घटनास्थल तक पहुंचने में बचावकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। जहां हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ, वह इलाका तबरेज शहर से 50 किलोमीटर दूर वर्जेकान के पास है।

तुकाराम मुंढे बनें मुख्यमंत्री... अमित शाह को दिया लेटर, राजनीति में कदम रखेंगे महाराष्ट्र के सिंघम?

आरक्षण पर NDA में संग्राम! चिराग पासवान की मांग पर भड़के जीतन राम मांझी, बोले- वो गरीबों को देखना नहीं चाहते

आरक्षण के साथ छेड़छाड़ हुआ तो... जदयू नेता की सरकार को सख्त चेतावनी, रिजर्वेशन पर NDA में दो फाड़

संसद सत्र को लेकर बड़ी खबर! सितंबर के दूसरे हफ्ते में बुलावा संभव, परिसीमन और महिला आरक्षण पर सरकार की नजरें

युवाओं को रिझाने में जुटी भाजपा, पार्टी के युवा नेताओं के साथ नितिन नबीन की बैठक; तय हुआ बड़ा एक्शन प्लान