Gaza Tragedy 
विदेश

गाजा शहर में भगदड़ से नहीं, बल्कि इस वजह से हुई मौत, हुआ चौकांने वाला खुलासा, मरने वालों की संख्या हुई115

साक्षी सिंह

रफह/गाजा पट्टी: गाजा सिटी अस्पताल के प्रमुख ने बताया कि इजराइली सैनिकों की गोलीबारी में घायल हुए लोगों की हालत देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि उन पर भीषण गोलीबारी की गई है। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार बृहस्पतिवार को इजराइली सैनिकों की गोलीबारी में कम से कम 115 फलस्तीनी मारे गए और 750 से अधिक अन्य घायल हो गए। ये लोग युद्धग्रस्त क्षेत्र में राहत सामग्री लेने के लिए इकट्ठा हुए थे।

 176 घायलों में से 142 को लगी थी गोली

अल-अवदा अस्पताल के कार्यवाहक निदेशक डॉ. मोहम्मद सलहा ने ‘एसोसिएटेड प्रेस' को बताया कि अस्पताल में लाए गए 176 घायलों में से 142 को गोलियां लगी थीं और 34 लोग भगदड़ में कुचले जाने से घायल हुए थे। कमाल अदवान अस्पताल के निदेशक डॉ. हुसाम अबू सफ़िया ने बताया कि अस्पताल लाए गए अधिकतर लोगों के शरीर के ऊपरी हिस्से में गोली लगी थी और बहुत से लोगों की मौत सिर, गर्दन और छाती पर गोली लगने से हुई।

यूरोपीय नेताओं ने घटना की निंदा की

संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि उसकी एक टीम ने गाजा शहर के शिफा अस्पताल का दौरा किया और देखा कि 200 से अधिक लोगों का इलाज चल रहा है जिनमें से ‘बड़ी संख्या में लोगों के शरीर पर गोली लगने से हुए घाव' हैं। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतारेस और कई यूरोपीय नेताओं ने घटना की निंदा की है और इसकी स्वतंत्र और विश्वसनीय जांच की मांग की है। (एजेंसी)

क्यों की गई थी रेलवे सुरक्षा बल की स्थापना, IB को करनी पड़ी थी सिफारिश, जानिए पूरा इतिहास

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज