पाकिस्तान में विस्फोट।  
विदेश

पाकिस्तान में आत्मघाती हमले में 6 जवानों की मौत, क्वेटा के FC हेडक्वार्टर में किया विस्फोट

Chagai FC Blast: पाकिस्तान के चगाई में आत्मघाती हमले में छह जवानों की मौत हो गई है। बीएलएफ की सादओ बटालियन पर हमले का संदेह है।

रंजन कुमार

BLF Attack: पाकिस्तान में बलूचिस्तान राज्य के नोकुंदी इलाका स्थित चगाई में फ्रंटियर कॉर्प्स (FC) के मुख्यालय के मेन गेट पर आज सुबह आत्मघाती हमला किया गया। छह कर्मियों की मौत होने की पुष्टि हुई है। हमला बलूचिस्तान लिबरेशन फ्रंट (BLF) की सादओ ऑपरेशनल बटालियन (SOB) ने किया है।

हाल में बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने पाकिस्तानी सुरक्षा ठिकानों पर हमले तेज कर दिए हैं। इसकी शुरुआत 11 मार्च को हुई, जब उग्रवादियों ने 440 यात्रियों को ले जा रही एक ट्रेन पर बड़ा हमला किया था। उसके बाद यह लगातार हमले हो रहे। जून, अगस्त, सितंबर और अक्टूबर में ट्रेन को टारगेट कर कई धमाके और रॉकेट हमले किए गए थे।

गोलीबारी और झड़पें जारी

बहरहाल, आज सुबह का विस्फोट इतना जबरदस्त था कि मुख्य द्वार पूरी तरह नष्ट हो गया। पास की दीवारों को भारी नुकसान पहुंचा है। पाकिस्तानी अधिकारियों ने बताया कि मुख्य प्रवेश द्वार पर हमले के तुरंत बाद हथियारबंद हमलावर नोकुंडी स्थित FC मुख्यालय के अंदर घुस गए। मुख्यालय परिसर के अंदर गोलीबारी और झड़पें जारी हैं। स्थिति अत्यंत तनावपूर्ण बताया जा रहा है। हमले के मद्देनजर संबंधित अस्पतालों में आपातकाल घोषित कर दी गई है।

सहायता के लिए मंगवाए गए दो हेलिकॉप्टर

रिपोर्टों के अनुसार घटनास्थल पर सहायता के लिए क्वेटा से दो हेलीकॉप्टर रवाना किए गए हैं। अधिकारी हताहतों के बारे में आधिकारिक विवरण जारी करने में जुटे हैं।

कई जगहों पर किया ब्लास्ट

बीएलएफ ने 28 और 29 नवंबर को पाकिस्तान में 29 बड़े हमलों को अंजाम दिया था। इसमें 27 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हो गई थी। बीएलएफ के लड़ाकों ने गवादर स्थित पाकिस्तानी सेना के कोस्ट गार्ड कैंप पर भी ग्रेनेड लॉन्च किया था। इस आईईडी हमले में बीएलएफ ने खुफिया अधिकारियों को निशाना बनाया था। इसके अलावा बीएलए ने मस्तुंग शहर स्थित पाकिस्तानी सेना के मेजर के घर पर हमला किया था। पाकिस्तान के डिप्टी पीएम इशाक डार ने शनिवार को दावा किया था कि पिछले 4 साल में पाकिस्तान से 4 हजार सैनिक मारे गए हैं। 20 हजार से ज्यादा घायल हुए हैं। अफगानिस्तान में तालिबान के सत्ता संभालने के बाद पाकिस्तान को बर्दाश्त से ज्यादा नुकसान का सामना कर पड़ा है।

मणिपुर के सेनापति जिले में भड़की हिंसा, घरों में लगाई आग, CRPF जवान घायल, चश्मदीद ने बताई खौफनाक दास्तां

तमिलनाडु में मुफ्त योजनाओं का ऐलान, साल में 3 फ्री LPG सिलेंडर, महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स के लिए मुफ्त बस सफर

इनके आगे गिरगिट भी शर्मिंदा...CM योगी ने कांग्रेस के दोहरे आचरण पर बोला हमला, राहुल को ग्रंथ पढ़ने की दी नसीहत

BRICS मीटिंग से पहले अजीत डोभाल का चीन दौरा, रिश्तों में फिर आई तेजी, अगले महीने दिल्ली आ सकते हैं शी जिनपिंग

मछली शाकाहारी से आस्था का अपमान तक, अजय राय के भोज पर गरमाई सियासत, कहा- कथनी और करनी में अंतर