इजराइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू 
विदेश

Hamas Israel War: गाजा में नहीं रूक रहे इसराइली हमले, 40 फिलिस्तीनियों की मौत और 65 से ज्यादा लोग घायल

गजा में इसराइली हमला रुकने का नाम नहीं ले रही है। गाजा पट्टी में एक इलाके पर इजराइल के हमले में कम से कम 40 लोगों की मौत हो गई है और 65 से ज्यादा लोग घायलघायल हो गए। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। इजराइल ने जिस जगह पर हमला किया है वहां इजराइल-हमास युद्ध में विस्थापित हुए फलस्तीनियों ने शरण ली हुई है।

साक्षी सिंह

यरुशलम: गजा में इसराइली हमला रुकने का नाम नहीं ले रही है। गाजा पट्टी में एक इलाके पर इसराइल के हमले में कम से कम 40 लोगों की मौत हो गई है और 65 से ज्यादा लोग घायलघायल हो गए। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। इजराइल ने जिस जगह पर हमला किया है वहां इसराइल-हमास युद्ध में विस्थापित हुए फलस्तीनियों ने शरण ली हुई है।

फिलिस्तीनी समाचार एजेंसी डब्ल्यूएएफए ने अपनी रिपोर्ट में चिकित्सा अधिकारियों के हवाले से हमले में मारे गए लोगों की संख्या बताई।

खान यूनिस के पश्चिम में तटीय मवासी में हमले के बारे में विस्तृत जानकारी अभी स्पष्ट नहीं है। इजराइली सेना ने इसे मानवीय क्षेत्र के रूप में नामित किया है। इसराइली सेना ने हमले के बारे में तत्काल कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी लेकिन कहा कि हमला ‘हमास के शीर्ष आतंकवादियों को निशाना बनाने के इरादे से किया गया, जो कमान एवं नियंत्रण केंद्र के भीतर काम कर रहे थे।

हमास ने खबरों में एक बयान में इस बात से इनकार किया, हालांकि इजराइल लंबे समय से हमास और अन्य आतंकवादियों पर नागरिक आबादी वाले इलाकों में छिपे होने का आरोप लगाता रहा है। बता दें कि हमास और इसराइल के बीच पिछले 11 महीने से युद्ध जारी है। 7 अक्टूबर 2023 को हमास ने इसराइल पर हमला कर दिया था। जिसमें सैकडों इसराइली की मौत हो गई थी। इसके अलावा हमास ने 100 से अधिक इसराइली नागरिकों को बंधक बना लिया था। जवाबी कार्रवाई में इसराइल ने हमास की बखिया उधेड़ कर दिया है। गाजा में पिछले 11 महीने से इसराइल रुकने का नाम नहीं ले रहा।

नेपाल में जलप्रलय से यूपी-बिहार पर आफत, सरकार ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, इन जिलों में तबाही का हाई अलर्ट

कर्नाटक वाल्मीकि निगम मामले में घिरे नागेंद्र, BJP ने बनाया दबाव, इस्तीफे की अटकलों पर खुद दिया जवाब

जिनेवा में भारत का करारा जवाब, आखिर किस UN रिपोर्ट पर भड़का विदेश मंत्रालय? वैश्विक मंच पर दी सख्त चेतावनी

Indigo Flight 6E231 में बम की धमकी से हड़कंप, बेंगलुरु में सुरक्षित लैंडिंग, जांच में निकली अफवाह

इस्लाम में बुर्का नहीं, पर्दा जरूरी! इलाहाबाद हाईकोर्ट के हिजाब फैसले पर प्यारे खान का बड़ा बयान