नाइजीरिया में बरामद ड्रग्स। इमेज-एआई 
विदेश

नाइजीरिया में जहाज से 31.5 किलोग्राम कोकीन बरामद, 22 भारतीय क्रू मेंबर गिरफ्तार

Lagos Port: नाइजीरिया की ड्रग प्रवर्तन एजेंसी ने लागोस बंदरगाह पर मर्चेंट जहाज से 31.5 किलो कोकीन बरामद की है। मामले में 22 भारतीय क्रू मेंबरों को गिरफ्तार किया गया है। इनसे पूछताछ जारी है।

रंजन कुमार

Indian Crew Members Arrested: नाइजीरिया की ड्रग प्रवर्तन एजेंसी ने लागोस के मुख्य बंदरगाह पर एक मर्चेंट जहाज से 31.5 किलोग्राम कोकीन बरामद की है। इस मामले में 22 भारतीय क्रू मेंबरों को गिरफ्तार कर लिया है। नाइजीरिया के अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की।

नाइजीरियाई ड्रग प्रवर्तन एजेंसी की ओर से एमवी अरुना हुल्या मर्चेंट शिप पर यह कार्रवाई रविवार को की गई। नेशनल ड्रग लॉ एनफोर्समेंट एजेंसी (NDLEA) के प्रवक्ता फेमी बबाफेमी ने बताया है कि यह जहाज मार्शल आइलैंड्स से रवाना होकर लागोस पोर्ट पर पहुंचा था।

पहले भी पकड़ी गई है ड्रग्स

यह पहली बार नहीं है, जब नाइजीरियाई अधिकारियों ने इतनी बड़ी मात्रा में ड्रग्स पकड़ी हो। नवंबर में भी NDLEA ने 20 फिलिपिनो नाविकों को पकड़ा था। उन पर ब्राजील से लागोस बंदरगाह तक 20 किलोग्राम कोकीन लाने का आरोप था।

एजेंसी जांच कर रही

इसी महीने की शुरुआत में एजेंसी ने कहा था कि वह अमेरिका और ब्रिटेन की एंटी-ड्रग एजेंसियों के साथ मिलकर एक ऐसे कार्टेल की जांच कर रही, जो लागोस पोर्ट पर एक कंटेनर से बरामद 1,000 किलोग्राम कोकीन के आयात से जुड़ा था।

नाइजीरिया ड्रग्स का केंद्र

नाइजीरिया लंबे समय से यूरोप और अफ्रीका के दूसरे देशों में ड्रग्स भेजने का बड़ा केंद्र रहा है। वहां ड्रग्स बनती और तस्करी भी होती है। नाइजीरियाई अधिकारी लगातार कह रहे कि वे बंदरगाहों से होने वाली इस बड़ी तस्करी को रोकने के लिए निगरानी बढ़ा रहे और दूसरे देशों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।

दिल्ली में ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार

इधर, साउथ ईस्ट दिल्ली में स्पेशल स्टाफ की टीम ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्कर को गिरफ्तार किया है। इससे 10.970 किलोग्राम उच्च क्वालिटी का चरस बरामद किया गया है। उसकी बाजार में कीमत तकरीबन 1 करोड़ रुपये है। गिरफ्तार ड्रग्स तस्कर की पहचान 46 वर्षीय महेश के रूप में हुई है। यह नेपाल का रहने वाला है। इस पूरे मामले में अब पुलिस आरोपी से आगे पूछताछ कर रही है। साउथ ईस्ट के डीसीपी हेमंत तिवारी ने जानकारी दी है कि आने वाले साल 2027 तक दिल्ली को नशा मुक्त बनाना है। इस पहल के तहत दक्षिण पूर्व जिला विशेष स्टाफ (एसईडी) ने अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थों की तस्करी को झटका दिया है। स्पेशल स्टाफ प्रभारी के सीधे नेतृत्व में टीम ने 1 करोड़ से ज्यादा पैसे के 10.970 किलोग्राम उच्च गुणवत्ता वाली चरस ले जा रहे नेपाली नागरिक को गिरफ्तार किया गया।

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, RAF ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, कई हिरासत में

RSS-ISI सीक्रेट मीटिंग! आंबेडकर ने PM मोदी और भागवत से पूछे सवाल, कोलंबो बैठक के 4 मुद्दों के खुलासे की मांग

असम बाढ़ पर CM हिमंता की वित्त मंत्री से अहम मुलाकात, निर्मला सीतारमण ने दिया केंद्र के सहयोग का भरोसा

Japan Delegation Varanasi: 109 सदस्यीय जापानी प्रतिनिधिमंडल पहुंचा काशी, निवेश और संस्कृति को मिलेगी नई उड़ान