सुवेंदु अधिकारी के पीए की हत्या (सौजन्य-IANS) 
पश्चिम बंगाल

सुवेंदु अधिकारी के PA की गोली मारकर हत्या, बंगाल में मचा हड़कंप, सामने आया TMC का बड़ा बयान

Suvendu PA Murder TMC: बुधवार (6, मई) की रात सुवेंदु अधिकारी के PA की हत्या की बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया। इस मामले में तृणमूल कांग्रेस का बड़ा बयान सामने आया है।

प्रिया जैस

TMC Statement on Suvendu PA Murder: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की बड़ी जीत के बाद हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। ममता बनर्जी को चुनाव में करारी शिकस्त देने वाले सुवेंदु अधिकारी के पीए की बुधवार (6, मई) रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। देर रात मध्यमग्राम में सुवेंदु के पीए चंद्रनाथ पर चार राउंड फायरिंग की गई, जिसमें तीन गोलियां उनके सीने में लगी और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। इसी दौरान कार चला रहे ड्राइवर को भी गोली मारी गई। ड्राइवर को एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सुवेंदु अधिकारी के पीएम चंद्रनाथ की हत्या किसने की इस पर सवाल खड़े हो गए है। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इस हत्या के पीछे टीएमसी का हाथ होने का आरोप लगाया। इसी बीच तृणमूल कांग्रेस का भी बड़ा बयान सामने आया है। तृणमूल कांग्रेस ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट किया है। इस पोस्ट से टीएमसी ने यह बताने की कोशिश की है कि इस हत्या में उनकी पार्टी या कार्यकर्ता का कोई हाथ नहीं है। साथ ही उन्होंने टीएमसी के कार्यकर्ताओं की हत्या होने की भी बात कही।

टीएमसी का बड़ा बयान आया सामने

तृणमूल कांग्रेस ने लिखा, हम आज रात मध्यमग्राम में चंद्रनाथ रथ की नृशंस हत्या की कड़ी निंदा करते हैं। इसके साथ ही, हम पिछले तीन दिनों में चुनाव के बाद हुई हिंसा की घटनाओं में तीन अन्य TMC कार्यकर्ताओं की हत्या की भी निंदा करते हैं; आरोप है कि ये हिंसक वारदातें BJP-समर्थित उपद्रवियों द्वारा की गई हैं, जबकि उस समय 'आचार संहिता' (Model Code of Conduct) लागू थी।

हम इस मामले में यथासंभव कड़ी कार्रवाई की मांग करते हैं, जिसमें अदालत की निगरानी में CBI जांच भी शामिल है, ताकि दोषियों की पहचान हो सके और उन्हें बिना किसी देरी के न्याय के कटघरे में खड़ा किया जा सके। लोकतंत्र में हिंसा और राजनीतिक हत्याओं के लिए कोई जगह नहीं है, और दोषियों को जल्द से जल्द जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।

कौन है चंद्रनाथ रथ?

पिछले 5 साल से पश्चिम बंगाल में चंद्रनाथ रथ सुवेंदु अधिकारी की दाएं हाथ के रूप में काम कर रहे थे और बेहद करीबी बताए जाते है। उनकी मौत सुवेंदु अधिकारी और भाजपा के लिए भी बड़ा झटका है। सुवेंदु की ओर से किसी से भी बैठकों की देखरेख करना हो या कोई संवाद यह सभी चंद्रनाथ मैनेज करते थे। हाल ही में हुए बंगाल चुनाव में सुवेंदु के सभी व्यक्तिगत और राजनीतिक मामलों की तैयारी इन्होंने ही की थी।

कैसे दिया वारदात को अंजाम?

जानकारी के अनुसार, पीए की हत्या पॉइंट ब्लेंक रेंज से गोली मारी गई। मध्यमग्राम के दोहड़िया के पास कुछ एक कार ने चंद्रनाथ की कार को रोका। कार रोककर बदमाशों ने चंद्रनाथ पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों ने चार राउंड फायरिंग की, जिसमें उनकी हत्या हो गई। ड्राइवर को भी गोली मारकर घायर कर दिया। ड्राइवर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और हालत नाजुक बनी हुई बै। बदमाशों की कार पर कोई नंबर प्लेट भी नहीं थी। जिस वजह से अभी तक बदमाशों का पता नहीं लगाया जा सका है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर नाकांबदी कर दी है। बदमाशों की तलाश जारी है।

मिमिक्री से मनोरंजन होता है…राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम पर MLA राम कदम का बड़ा हमला

पहाड़ों से रेगिस्तान तक भारत-अमेरिका की सेनाओं का ‘युद्ध अभ्यास’, अल्ट्रा लाइट होवित्जर से LIVE फायरिंग

West Bengal SIR: बंगाल में 42 चुनाव ट्रिब्यूनल गठन करने की मांग, निर्वाचन आयोग का सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा

सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर चाहिए? 1 अक्टूबर से पहले पूरा करें यह जरूरी काम, वरना रिफिल में हो सकती है परेशानी

मिडिल ईस्ट में सैन्य टकराव के बीच अलर्ट, US ने अपने नागरिकों के लिए चेतावनी जारी की