शुभेंदु अधिकारी (Image- Social Media)
पश्चिम बंगाल

West Bengal Name Change: अब 'पश्चिम बंगाल' होगा 'पश्चिम बंग', CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान

West Bengal New Name: पश्चिम बंगाल का नाम बदलकर पश्चिम बंग करने की तैयारी है। CM शुभेंदु अधिकारी ने 9 दिसंबर को विधानसभा में प्रस्ताव लाने का ऐलान किया है। इसके लिए कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है।

अर्पित शुक्ला

Highlights

  • पश्चिम बंगाल का नाम बदलकर ‘पश्चिम बंग’ करने का प्रस्ताव 9 दिसंबर को विधानसभा में पेश होगा।

  • मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में प्रस्ताव को मंजूरी मिली।

  • विधानसभा से प्रस्ताव पारित होने के बाद इसे केंद्र सरकार के पास भेजा जाएगा। नाम बदलने के लिए संसद की संवैधानिक प्रक्रिया भी जरूरी होगी।

West Bengal New Name Pashchim Banga: पश्चिम बंगाल का नाम बदलने की तैयारी शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार को ऐलान किया कि राज्य का नया नाम ‘पश्चिम बंग’ (Paschim Banga) रखने का प्रस्ताव विधानसभा में पेश किया जाएगा। इसके लिए 9 दिसंबर की तारीख तय की गई है। मुख्यमंत्री ने बताया कि सोमवार को हुई कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है।

शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि 9 दिसंबर को विधानसभा में प्रस्ताव पेश किया जाएगा। विधानसभा से मंजूरी मिलने के बाद इसे केंद्र सरकार के पास भेजा जाएगा। इसके बाद नाम बदलने की संवैधानिक प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। मुख्यमंत्री के मुताबिक, अंग्रेजी में भी राज्य का नाम ‘Paschim Banga’ ही होगा।

4 से 14 दिसंबर तक चलेगा विधानसभा का शीतकालीन सत्र

पश्चिम बंगाल विधानसभा का शीतकालीन सत्र 4 दिसंबर से शुरू होकर 14 दिसंबर तक चलेगा। इसी सत्र के दौरान 9 दिसंबर को राज्य का नाम बदलने से जुड़ा प्रस्ताव सदन में पेश किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कैबिनेट बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में इसकी जानकारी दी।

इससे पहले बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने भी राज्य का नाम बदलने के संकेत दिए थे। उन्होंने कहा था कि सरकार जल्द ही विधानसभा में इस संबंध में प्रस्ताव लाएगी। अब मुख्यमंत्री के ऐलान के बाद नाम बदलने की योजना सामने आ गई है।

पहले ममता सरकार ने भी की थी कोशिश

पश्चिम बंगाल का नाम बदलने का मुद्दा नया नहीं है। इससे पहले ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस सरकार ने भी राज्य का नाम बदलने की कोशिश की थी। साल 2016 में राज्य सरकार ने अलग-अलग भाषाओं के लिए तीन नामों का प्रस्ताव रखा था। बाद में 2018 में विधानसभा ने सभी भाषाओं में राज्य का नाम ‘बांग्ला’ रखने का प्रस्ताव पारित किया था।

हालांकि, केंद्र सरकार से मंजूरी नहीं मिलने के कारण यह बदलाव नहीं हो सका। इससे पहले 1999 में तत्कालीन मुख्यमंत्री ज्योति बसु की सरकार ने भी राज्य का नाम ‘पश्चिम बंग’ करने का प्रस्ताव रखा था, लेकिन वह भी आगे नहीं बढ़ पाया।

क्यों उठती रही है नाम बदलने की मांग?

पश्चिम बंगाल का अंग्रेजी नाम ‘West Bengal’ है। अंग्रेजी वर्णमाला के हिसाब से ‘W’ अक्षर बाद में आता है। इसी वजह से राज्य का नाम सरकारी और प्रशासनिक बैठकों में वर्णमाला के क्रम से सूचीबद्ध होने पर आखिर में आता है। राज्य के नाम को लेकर पहले भी यह मुद्दा उठता रहा है।

अब शुभेंदु अधिकारी सरकार ने ‘पश्चिम बंग’ नाम रखने की दिशा में कदम बढ़ाया है। हालांकि, कैबिनेट की मंजूरी और विधानसभा में प्रस्ताव पारित होने के बाद भी नाम अपने आप नहीं बदलेगा। इसके लिए केंद्र सरकार और संसद की संवैधानिक प्रक्रिया पूरी होना जरूरी है।

PM Modi एशिया के दूसरे सबसे ताकतवर नेता, दुनिया ने माना भारत का लोहा; चीन की बादशाहत पर मंडराने लगा खतरा?

भारत से इन 3 पड़ोसी देशों के लिए चलती हैं ट्रेनें, जानें बांग्लादेश-पाकिस्तान को जाती हैं कितनी रेलगाड़ियां

कौन है एशिया का बॉस? भारत-चीन के बीच कम हुआ पावर गैप, आर्थिक चुनौतियों के बावजूद PM मोदी का दमदार प्रदर्शन

2002 गोधरा कांड में अब तक कितने दोषियों को मिली सुप्रीम कोर्ट से जमानत? जानें 2011 से अब तक की पूरी टाइमलाइन

Ayodhya Janakpur Train: नेपाल के लिए दूसरी ट्रेन बनी सरयू कमला एक्सप्रेस, जानें रूट, टिकट नियम, जरूरी दस्तावेज