मुर्शिदाबाद में भीषण बम ब्लास्ट(Image- Social Media) 
पश्चिम बंगाल

मुर्शिदाबाद में भीषण बम ब्लास्ट से मचा हड़कंप, युवक के उड़े चीथड़े, पुलिस और सेंट्रल फोर्स मौके पर

Salar Bomb Explosion: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में चुनाव बाद हिंसा के बीच सालार के खडेरा गांव में बड़ा बम धमाका हुआ, जिसमें 18 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

अर्पित शुक्ला

Murshidabad Bomb Blast: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद लगातार हिंसा जारी है। इस बीच मुर्शिदाबाद के सालार में भीषण बम धमाका हुआ है। इस धमाके में एक युवक के दोनों हाथ उड़ गए। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और केंद्रीय फोर्स पहुंच गई है और मामले की जांच जारी है।

खबरों के अनुसार, ये बम धमाका मुर्शिदाबाद के सालार थाने के खडेरा गांव में हुआ है। बम धमाके के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। एक मीडिया रिपोर्ट में स्थानीय सूत्रों के हवाले से बताया गया कि इस घटना में बादशा उर्फ ​​रुमजान शेख नाम के 18 साल के युवक के दोनों हाथ उड़ गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही सालार थाने की पुलिस और सेंट्रल फोर्स मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया है।

कैसे हुआ धमाका?

बता दें कि ये बम धमाका मुर्शिदाबाद के सालार थाने के खडेरा गांव में हुआ है। इस धमाके के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। खबरों की मानें तो इस घटना में बादशा उर्फ ​​रुमजान शेख नाम के 18 वर्षीय युवक के दोनों हाथ उड़ गए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

क्या कहा पुलिस ने?

घटना की सूचना मिलने के बाद सालार थाने की पुलिस और सेंट्रल फोर्स मौके पर पहुंची है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे में घायल युवक को इलाज के लिए सालार ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है।

कैसे हुआ बम धमाका?

बता दें कि पुलिस को ये खबर मिली थी कि गांव में फैजल शेख नाम के शख्स के घर के पास एक तालाब के किनारे बम रखे हुए थे। बुधवार को पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के मतदान के दिन सालार थाने की पुलिस ने फैजल शेख को गिरफ्तार किया था। आज पुलिस की छापेमारी के डर से घर रपर रखे बम हटाए जा रहे थे और बम हटाते समय ही यह धमाका हुआ।

Kolkata Stampede: संकरा गेट, बारिश और अंधेरा…चोरबागान हादसे के प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या बताया?

Chorbagan Puja Stampede Live: पूजा पंडाल हादसे में अब तक 17 लोगों की मौत, आयोजकों को पुलिस ने हिरासत में लिया

बारिश, भीड़ और ढहता पंडाल…चोरबागान में कैसे हुआ बड़ा हादसा? अब तक 17 लोगों की मौत

CJP Protest: अभिजीत दिपके को मिली जमानत, 24 घंटे बाद आए जेल से बाहर , जानें दिन भर क्या-क्या हुआ

कोलकाता के चोरबगान में पंडाल में ढहने से मची भगदड़, हादसे में 17 लोगों की मौत