मौलाना साजिद रशीदी (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
पश्चिम बंगाल

बजरंग दल अब क्यों...बंगाल में नए पशुवध पर मौलाना का बड़ा बयान, बोले- इससे हिंदुओं को हो रही तकलीफ

Sajid Rashidi On West Bengal New Slaughter Law: बंगाल में पशुवध के नए नियमों और गाय न खरीदने के मुस्लिम समाज के फैसले पर मौलाना साजिद रशीदी का बड़ा बयान। राजनीति के गिरते स्तर पर भी जताई चिंता।

अमन मौर्या

Maulana Sajid Rashidi statement On Rahul Gandhi controversy: बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद बीजेपी सरकार ने कई बड़े फैसले लिए। इसमें राज्य में पशुवध को लेकर राज्य सरकार द्वारा लाए गए नए नियम की खूब चर्चा हो रही है। अब बिना फिटनेस सर्टीफिकेट के पशुवध पर रोक लगा दी गई है। इसके बाद से राज्य में पशुवध में कमी आई। कई बूचड़खाने बंद होने के कगार पर हैं। राज्य के मुस्लिमों द्वारा गाय न खरीदने की भी खूब चर्चा हुई। इस पर ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी का भी बयान सामने आया है।

उन्होंने पश्चिम बंगाल में मुसलमानों द्वारा गायें न खरीदने के फैसले को सांप्रदायिक सद्भाव और धार्मिक आस्था के सम्मान का संदेश बताया। उन्होंने कहा कि मुसलमानों ने यह कहते हुए गाय न खरीदने का निर्णय लिया कि यह आपकी आस्था और आपकी मां है; हम उसका सम्मान करते हैं।

आस्था का हो रहा दुरुपयोग

आईएएनएस को दिए एक इंटरव्यू में रशीदी ने बताया, कि मेरा मानना ​​है कि अगर हिंदू सचमुच जागरूक और एकजुट हो जाए, तो कोई भी गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित होने से नहीं रोक सकता। लेकिन समस्या तब पैदा होती है जब लोग आस्था का दुरुपयोग करते हैं, जब धर्म के नाम पर दंगे भड़काए जाते हैं, जब आस्था के नाम पर मुसलमानों पर हमले किए जाते हैं, और जब देश में अशांति फैलाने की कोशिशें की जाती हैं, जिससे हिंदुओं और मुसलमानों के बीच नफरत पैदा होती है।

संकट में हिंदू पशुपालक

मौलाना साजिद रशीदी ने कहा कि बंगाल में कई हिंदू पशुपालक आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। लोगों ने सड़क पर आकर अपनी परेशानी जाहिर करते हुए कहा कि गायें न बिकने से उनका कारोबार ठप हो गया है और वे कर्ज के बोझ तले दब गए हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि ऐसे समय में बजरंग दल जैसे संगठन उन लोगों की मदद के लिए आगे क्यों नहीं आते।

राजनीति के स्तर में आई गिरावट: रशीदी

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा पीएम नरेंद्र मोदी पर की गई विवादित टिप्पणी पर मौलाना साजिद रशीदी ने राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आजकल राजनीति का स्तर इतना गिर गया है कि 'जर्सी गाय', 'गद्दार', 'वोट चोर' और इसी तरह के अन्य शब्द राजनीति में आम हो गए हैं।

आगे उनका कहना है कि मेरा मानना ​​है कि हम राजनीति के स्तर और उसकी भावना, दोनों में ही गिरावट देख रहे हैं। 'गद्दार' या 'जर्सी गाय' जैसे शब्दों का इस्तेमाल न केवल राजनीति में, बल्कि समाज में भी अस्वीकार्य है। रशीदी ने इसे राहुल गांधी की मौजूदा खराब हालत और कांग्रेस के पतन का कारण माना।

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें

POWERGRID Vacancy 2026: अप्रेंटिस के 270 पदों पर भर्ती, 25 अगस्त से आवेदन शुरू; जानें योग्यता व स्टाइपेंड

अखिलेश यादव ने गिनाए परिवारवाद के फायदे, बताया- आखिर क्यों नहीं टूटी समाजवादी पार्टी

महाराष्ट्र में होगा जंतर मंतर से बड़ा आंदोलन! कांग्रेस सांसद का बड़ा दावा, बोलीं- हम जेल भी जाने को तैयार हैं

वंदे मातरम् पर BJP का बड़ा वार, कांग्रेस के 1937 वाले फैसले के खिलाफ पारित किया प्रस्ताव