CM शुभेंदु और CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका Social Media
पश्चिम बंगाल

बंगाल में CJP कार्यकर्ता के पिता की पीट-पीटकर हत्या, बीजेपी पर हमला कराने का आरोप; CM शुभेंदु का आया बयान

CJP Worker Father Death: पश्चिम बंगाल में CJP कार्यकर्ता शेक अब्दुल हफीज के पिता माफिक की हमले में घायल होने के बाद मौत हो गई। CJP ने BJP पर आरोप लगाया, जबकि शुभेंदु अधिकारी ने इसे खारिज किया।

अर्पित शुक्ला

पश्चिम बंगाल में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के वॉलंटियर शेक अब्दुल हफीज के पिता जनाब माफिक पर कुछ दिन पहले हुए हमले के बाद उनकी मौत हो गई। हमले में गंभीर रूप से घायल माफिक का अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।

CJP ने इस हमले के लिए बीजेपी पर आरोप लगाया है। हालांकि, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि मामले में एफआईआर में जिन लोगों के नाम दर्ज हैं, उनके खिलाफ कानून के मुताबिक सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि मामले में दो लोगों की गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी है।

CJP ने क्या आरोप लगाया?

CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका ने एक वीडियो जारी कर दावा किया कि शेक अब्दुल हफीज लंबे समय से पार्टी से जुड़े हुए हैं और दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन में भी उन्होंने पार्टी के साथ हिस्सा लिया था।

रांका के मुताबिक, हफीज की मुख्य मांग अपने क्षेत्र के सरकारी स्कूलों की स्थिति में सुधार की थी। उनका आरोप है कि स्कूल से लौटते समय हफीज पर हमला किया गया। जब उनके पिता माफिक बीच-बचाव करने पहुंचे तो हमलावरों ने उनके साथ भी मारपीट की।

हमले में गंभीर रूप से घायल माफिक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

शुभेंदु अधिकारी ने आरोपों पर क्या कहा?

शुभेंदु अधिकारी ने CJP के बीजेपी पर लगाए गए आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि एफआईआर में जिन लोगों के नाम हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और उनका बीजेपी से कोई संबंध नहीं है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि आरोपी चाहे किसी भी राजनीतिक दल से जुड़े हों, कानून के तहत उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।

पीड़ित परिवार से मुलाकात करेगी CJP

मामले को लेकर CJP ने पश्चिम बंगाल जाने और पीड़ित परिवार से मुलाकात करने की बात कही है। पार्टी के कार्यकर्ता मामले में न्याय की मांग करेंगे।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

तिरंगे की शान में ड्यूटी निभाते हुए कांस्टेबल ए. धर्मराज ने गंवाई जान, CM विजय ने परिवार को दिए 30 लाख

NEET में 570 अंक फिर भी नहीं मिली सीट तो बदली राह, 21 की उम्र में शुभांगी ने क्रैक कीं 5 सरकारी नौकरियां

BSP के ब्राह्मण चेहरे हुए बेगाने, 2027 में मायावती कैसे साधेंगी दलित-ब्राह्मण समीकरण?

हसीना को सौंपो, तभी आएंगे भारत! तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी शर्त, अगले महीने BRICS की बैठक