विधायक आशीष बनर्जी सौजन्य-सोशल मीडिया
पश्चिम बंगाल

बीरभूम में हड़कंप! घर के ऑफिस में मिला TMC विधायक आशीष बनर्जी का शव, जांच में जुटी पुलिस

Birbhum TMC Ashish Banerjee Death: पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर और TMC विधायक आशीष बनर्जी बीरभूम के रामपुरहाट स्थित घर के दफ्तर में मृत पाए गए। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

प्रिया जैस

TMC Ashish Banerjee Death: पश्चिम बंगाल विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर और TMC विधायक आशीष बनर्जी बीरभूम के रामपुरहाट में अपने घर पर बने दफ्तर में मृत पाए गए। उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आगे की जानकारी का इंतजार है।

शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी ने आत्महत्या की है। उन्होंने अपने ही घर के ऑफिस में फांसी लगाकर अपनी जान दी। बता दें, कि आशीष बनर्जी रामपुरहाट से पांच बार विधायक चुने गए थे।

शव के पास मिला सुसाइड नोट

पूर्व मंत्री और तृणमूल कांग्रेस के विधायक आशीष बनर्जी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। इस खबर से इलाके में हड़कंप मच गया है और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, शव के पास एक सुसाइड नोट भी मिला है। बीरभूम पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आशीष बनर्जी ममता बनर्जी के कार्यकाल के दौरान विधानसभा के डिप्टी स्पीकर रह चुके थे। वे बीरभूम के रामपुरहाट के हट्टलपारा (वार्ड नंबर 5) में रहते थे। पार्टी ऑफिस उनके घर के ठीक बगल में है। आज सुबह उनका शव वहीं फंदे से लटका हुआ मिला। खबर मिलते ही रामपुरहाट पुलिस मौके पर पहुंची और सुबह-सुबह ही स्थानीय लोग वहां जमा होने लगे।

मौत की वजह साफ नहीं

हालांकि, इस समय किसी को भी परिसर में जाने की इजाजत नहीं दी जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रामपुरहाट मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। फिलहा, मौत की असली वजह अभी साफ नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही इसका पता चल पाएगा। रामपुरहाट पुलिस जांच कर रही है।

आशीष बनर्जी रामपुरहाट से पांच बार विधायक रहे

आशीष बनर्जी रामपुरहाट विधानसभा क्षेत्र से पांच बार विधायक चुने गए थे। तृणमूल कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद, उन्होंने कई पद संभाले। आशीष बनर्जी ने स्कूल शिक्षा, कृषि और आयुष मंत्री के तौर पर कई विभागों की जिम्मेदारी संभाली। 2021 के चुनावों के बाद, ममता बनर्जी सरकार ने उन्हें डिप्टी स्पीकर के रूप में नियुक्त किया था। उन्होंने तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर रामपुरहाट से चुनाव भी लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा