कल्याण बनर्जी और सांसद महुआ मोइत्रा, फोटो: सोशल मीडिया 
पश्चिम बंगाल

TMC की अंदरूनी कलह जारी, कल्याण बनर्जी और महुआ मोइत्रा की जुबानी जंग तेज

Kalyan Banerjee: तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कल्याण बनर्जी और सांसद महुआ मोइत्रा के बीच टकराव अब खुलकर सामने आ गया है। हाल ही में कल्याण बनर्जी ने महुआ का बचाव करने पर पछतावा व्यक्त किया है।

प्रतीक पाण्डेय

Mahua Moitra vs Kalyan Banerjee: तृणमूल कांग्रेस के भीतर गहराती खींचतान ऐसे समय उजागर हुई है जब कल्याण बनर्जी ने लोकसभा में चीफ व्हिप के पद से इस्तीफा देकर संगठन में हलचल मचा दी। उन्होंने कहा कि यह कदम पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी की उस टिप्पणी के बाद उठाया गया है जिसमें उन्होंने सांसदों के बीच समन्वय की कमी पर चिंता जताई थी। कल्याण ने तंज भरे अंदाज में कहा, “अगर सब गड़बड़ है, तो दोष मेरा ही होगा।”

इस्तीफे के अगले ही दिन कल्याण बनर्जी ने महुआ मोइत्रा पर निशाना साधा। उन्होंने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर 2023 का एक पुराना संसद भाषण शेयर करते हुए लिखा, “मैंने महुआ का बचाव मजबूरी में नहीं, विश्वास के साथ किया था। लेकिन आज वो मुझे महिलाविरोधी कहती हैं। मुझे देश से माफी मांगनी चाहिए कि मैंने ऐसे व्यक्ति का बचाव किया जिसे कृतज्ञता तक नहीं आती। अब जनता तय करे।”

महुआ का तंज और विवाद की शुरुआत

दरअसल विवाद की शुरुआत महुआ के एक पॉडकास्ट इंटरव्यू से हुई। उन्होंने कहा था, “आप सुअर से कुश्ती नहीं करते क्योंकि वो उसे पसंद करता है और आप गंदे हो जाते हैं। संसद में भी कुछ ऐसे पुरुष हैं: महिलाविरोधी, यौन हताश, विकृत सोच वाले।” यह बयान सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में आग की तरह फैल गया।

कल्याण बनर्जी का पलटवार और निजी हमले

कल्याण बनर्जी ने इस बयान को “असभ्य और अमानवीय” बताते हुए कहा कि संसद में साथी पुरुष सांसदों को “सुअर” कहना बुनियादी शिष्टाचार के विपरीत है। उन्होंने आरोप लगाया कि महुआ “मिसोजिनी” (महिला विरोधी मानसिकता) का झूठा सहारा लेकर आलोचना से बचना चाहती हैं। बनर्जी ने व्यक्तिगत टिप्पणी करते हुए महुआ की हालिया शादी पर भी निशाना साधा और कहा, “एक परिवार तोड़कर 65 साल के व्यक्ति से शादी करने वाली मुझे महिला विरोधी कहती हैं?”

पहले भी भिड़ चुके हैं दोनों नेता

यह पहला मौका नहीं है जब दोनों आमने-सामने आए हों। 2022 में एक कॉलेज रेप केस पर कल्याण बनर्जी की विवादित टिप्पणी- अगर दोस्त दोस्त का रेप करे तो पुलिस क्या हर स्कूल में बैठाई जाएगी? पर भी महुआ मोइत्रा ने खुले तौर पर कहा था कि महिला विरोधी मानसिकता हर पार्टी में है, लेकिन TMC में ऐसे बयानों की आलोचना करने की हिम्मत है।

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: JPSC-JSSC मुद्दे पर छात्रों से आज दोपहर 2 बजे बातचीत करेगी झारखंड सरकार

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी