टीएमसी सांसद सुखेंदु शेखर रॉय ने इस्तीफा दिया (सोर्स- सोशल मीडिया) 
पश्चिम बंगाल

ममता बनर्जी को लगा एक और झटका, इंडिया ब्लॉक की बैठक के बीच इस नेता ने छोड़ा साथ, राज्यसभा से दिया इस्तीफा

Sukhendu Sekhar Ray Resigns: पश्चिम बंगाल में विधायकों की बगावत के बाद ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका लगा है, जहां टीएमसी राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर राय ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

अक्षय साहू

TMC MP Sukhendu Sekhar Ray Resigns: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद ममता बनर्जी बुरे दौर से गुजर रही हैं। पहले उनके 80 में से 58 विधायकों ने उनसे बगावत करते हुए तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर दावा ठोक दिया। वहीं, सोमवार को राज्यसभा में टीएमसी सांसद सुखेंदु शेखर रॉय ने इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक, सुखेंदु शेखर रॉय ने सोमवार को संसद और पार्टी सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा ऐसे समय में दिया है जब ममता बनर्जी अभिषेक बनर्जी इंडिया गठबंधन की अहम बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली आए हुए हैं। बताया जा रहा है कि सुखेंदु खुद भी इस समय दिल्ली में ही मौजूद हैं।

मेल के जरिए ममता को सौंपा इस्तीफा

बताया जा रहा है कि सुखेंदु रॉय सोमवार सुबह उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के स्पीकर सीपी राधाकृष्णन से मिलने पहुंचे और संसद के उच्च सदन की सदस्यता से अपना त्यागपत्र सौंप दिया। इसके बाद उन्होंने तृणमूल कांग्रेस की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया। रॉय ने ममता बनर्जी को मेल के जरिए अपना इस्तीफा दिया। उनके इस्तीफे के बाद से बंगाल की राजनीति में एक बार फिर सरगर्मी तेज हो गई है। सुखेंदु रॉय को ममता बनर्जी का करीबी माना जाता है, लेकिन उनके अचानक इस्तीफे के लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज कर दी है कि वो ममता साथ छोड़कर ऋतब्रत बनर्जी के खेमे में शामिल हो सकते हैं। हालांकि, इसे लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

जहांगीर खान नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार

सोमवार टीएमसी को एक ही दिन में दो बड़े झटके लगे। एक तरफ जहां टीएससी सुखेंदु शेखर रॉय ने पार्टी छोड़ने का ऐलान किया। वहीं, दूसरी तरफ पश्चिम बंगाल की फलता सीट से विधायक रहे जहांगीर खान को बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार कर लिया।

एसटीएफ चुनाव के बाद हुई हिंसा और कुछ अन्य मामलों को लेकर जहांगीर खान की तलाश कर रही थी। वो चुनाव के बाद से अंडरग्राउंड थे। पुलिस ने मोबाइल नंबर की लोकेशन के जरिए उनका पता लगाया और नेपाल बॉर्डर के पास उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उनपर हत्या के प्रयास, जबरन वसूली और दंगा भड़काने समेत कई गंभीर धाराओं में मामले दर्ज हैं। इसके अलावा जहांगीर खान के खिलाफ मंनी लॉन्ड्रिंग का केस भी दर्ज है, जिसकी जांच प्रवर्तन निदेशालय (ED) कर रही है। 

Ganesh Chaturthi 2026: आंध्र प्रदेश में सभी गणेश पंडालों को मिलेगी मुफ्त बिजली, नारा लोकेश का बड़ा ऐलान

राजनाथ सिंह ने श्रीलंकाई राष्ट्रपति से की मुलाकात, सुरक्षा-शांति का दोहराया संकल्प, अहम मुद्दों पर बनी सहमति

PM मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प अभियान चलाएगी BJP, युवाओं और महिलाओं की भागीदारी पर जोर

BRS के कई विधायक सस्पेंड, सदन में नारेबाजी और हंगामे पर स्पीकर का एक्शन; तेलंगाना में कई नेताओं पर FIR

हिम्मत कैसे हुई मजिस्ट्रेट की? कॉकरोच को 5 लाख का नोटिस देने पर भड़के CJI, अधिकारियों को लगाई फटकार