जहांगीर खान (सोर्स-सोशल मीडिया) 
पश्चिम बंगाल

Jahangir Khan Case: 'भूल गईं अब BJP की सरकार है', टीएमसी नेता की पत्नी की गिरफ्तारी पर बोले देबांग्शु पांडा

West Bengal News: टीएमसी नेता जहांगीर खान की पत्नी की गिरफ्तारी पर भाजपा ने तंज कसते हुए कहा कि वह भूल गईं अब यहां बीजेपी की सरकार है और गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं होगी।

करुणा नंद शाहवाल

TMC Jahangir Khan Case: पश्चिम बंगाल के फाल्टा थाना हमले और टीएमसी नेता जहांगीर खान को छुड़ाने की कथित साजिश के मामले में पुलिस ने उनकी पत्नी रेजिना बीबी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का दावा है कि रेजिना बीबी उन प्रमुख लोगों में शामिल थीं, जिन्होंने समर्थकों के साथ थाने पहुंचकर हंगामा किया और आरोपी को छुड़ाने की कोशिश की थी। गिरफ्तारी पर भाजपा विधायक देबांग्शु पांडा ने कहा कि वह भूल गईं कि अब यहां टीएमसी की नहीं, भाजपा की सरकार है और सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्य करती है।

उन्होंने कहा कि जहांगीर खान की पत्नी ने पुलिस थाने और आस-पास जो नुकसान किया है, उसकी भरपाई तो उन्हें करनी ही होगी। उन्होंने आरोप लगाया कि फाल्टा में लंबे समय से चल रही दबंगई पर अब सख्ती से लगाम लगाई जा रही है। पुलिस ने रेजिना बीबी के खिलाफ बीएनएस, आर्म्स एक्ट और एक्सप्लोसिव्स एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। इस मामले में अब तक 26 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

TMC की नहीं भाजपा की सरकार है-देबांग्शु पांडा

भाजपा विधायक देबांग्शु पांडा ने कहा कि जहांगीर की पत्नी और अल्पसंख्यक समुदाय की कुछ महिलाएं जहांगीर को छुड़ाने के लिए पुलिस स्टेशन गईं और वहां हंगामा किया। उन पर कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। देबांग्शु पांडा ने कहा कि फाल्टा में अब पहले की तरह गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जा सकती। गुंडागर्दी तो बंद करनी होगी नहीं तो इसे बंद करने के लिए भाजपा सरकार मौजूद है।

BNS समेत कई धाराओं में FIR दर्ज

रेजिना बीबी की गिरफ्तारी के बाद उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023, आर्म्स एक्ट 1959, और एक्सप्लोसिव्स एक्ट, 1884 की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस उसे दक्षिण 24 परगना की जिला अदालत में पेश करेगी।

26 लोगों को किया गया गिरफ्तार

राज्य पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) के जवानों ने टीएमसी कार्यकर्ताओं की ओर से फाल्टा पुलिस थाने पर हमले और जहांगीर खान को छुड़ाने की कोशिश के मामले में भारत-नेपाल सीमा के निकट स्थित एक ठिकाने से रेजिना बीबी को गिरफ्तार किया। रेजिना बीबी की गिरफ्तारी के साथ ही अब इस मामले में कुल 26 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

नुकसान हुई संपत्ति की करनी होगी भरपाई

शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने कहा था कि उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिया है कि वे पुलिस स्टेशन पर हमले में शामिल लोगों की संपत्तियों की पहचान करें, उन्हें जब्त करें, उनकी नीलामी करें और नीलामी से मिली रकम से सार्वजनिक संपत्ति को हुए नुकसान की भरपाई करें।

जहरीला धतूरा बेच रहे थे अमेजन, स्विगी इंस्टामार्ट और बिगबास्केट, FSDA ने सस्पेंड किया फूड लाइसेंस, हड़कंप

आपका धर्म पारसी है,अन्य धर्मों पर टिप्पणी करने का हक नहीं, राहुल गांधी पर सांसद निशिकांत दुबे का जुबानी हमला

मनुस्मृति पर राहुल गांधी का वार, निशिकांत दुबे ने किया पलटवार; फिर चर्चा में आया आंबेडकर का विरोध

Weather Update: कई राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, दिल्ली से MP-बिहार तक IMD का बारिश अलर्ट

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट