पीएम नरेंद्र मोदी सौजन्य-IANS
पश्चिम बंगाल

IIT खड़गपुर के 75 साल पूरे, पीएम नरेंद्र मोदी ने जारी किया स्मारक सिक्का, छात्रों से की खास बातचीत

PM Narendra Modi at IIT Kharagpur: IIT खड़गपुर की प्लेटिनम जुबली में PM नरेंद्र मोदी ने 75 Voices for Viksit Bharat पहल के तहत 75 छात्रों से बातचीत की और स्वतंत्रता सेनानियों के इतिहास का जिक्र किया।

प्रिया जैस

Highlights:

  • पीएम मोदी ने IIT खड़गपुर के 75 छात्रों के साथ '75 Voices for Viksit Bharat' पहल के तहत बातचीत की।

  • प्रधानमंत्री ने कहा कि चुनौती को चुनौती देना उनके स्वभाव का हिस्सा है।

  • उन्होंने IIT खड़गपुर की जगह के ऐतिहासिक महत्व और स्वतंत्रता सेनानियों से जुड़े पुराने डिटेंशन कैंप का जिक्र किया।

75 Voices for Viksit Bharat: IIT खड़गपुर की प्लेटिनम जुबली में पीएम मोदी ने '75 Voices for Viksit Bharat' पहल के तहत 75 छात्रों से संवाद किया। उन्होंने बंगाल के इतिहास और स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को भी याद किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने IIT खड़गपुर के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में एक विशेष स्मारक सिक्का जारी किया।

IIT खड़गपुर की प्लेटिनम जुबली समारोह के तहत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने '75 वॉयस फॉर विकसित भारत' पहल के अंतर्गत IIT खड़गपुर के 75 छात्रों के साथ बातचीत की। इस बातचीत से छात्रों को प्रधानमंत्री के साथ जुड़ने और एक विकसित राष्ट्र बनने की भारत की यात्रा पर अपने विचार साझा करने का मौका मिला।

बंगाल की धरती की विचारधारा

IIT खड़गपुर की प्लेटिनम जुबली समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा मेरे स्वभाव में ही यह बात है कि मैं चुनौती को चुनौती दिए बिना नहीं रह सकता। नरेंद्र मोदी ने कहा बंगाल की धरती एक ऐसी जगह है जिसने विचारों को पनपने दिया और राष्ट्रीय आंदोलनों के लिए एक आधार का काम किया। यह संस्थान जिस जगह पर स्थित है, वहां कभी स्वतंत्रता सेनानियों के लिए एक डिटेंशन कैंप हुआ करता था।

पीएम मोदी ने कहा जरा सोचिए इस डिटेंशन कैंप में रखे गए स्वतंत्रता सेनानियों ने आपस में क्या चर्चा की होगी, या वे दिन भर क्या सोचते रहे होंगे? यहां का माहौल आज भी उनके जीवन, उनके विचारों और उस दौर की उनकी गतिविधियों की गूंज से भरा हुआ है। जो एक ऐसे मार्गदर्शक मंत्र की तरह है, जो आज भी आप सभी को प्रेरित करता है।

खबर अपडेट की जा रही है

महाराष्ट्र में भारत के पहले 100% इलेक्ट्रिक हाइड्रोफॉइल जहाज का सफल परीक्षण, समंदर में दौड़ा कंडेला P-12 जहाज

फिल्म धुरंधर से बिल्कुल अलग है दाऊद इब्राहिम की असली जिंदगी? पूर्व FBI एजेंट कामरान फरीदी ने किए कई बड़े दावे

Rajasthan Panchayat Election Result 2026: 419 पंचायत समितियों में 275 में कांग्रेस जीती, भाजपा को सिर्फ 63

Explainer: क्या सच में भारत में मुसलमानों की आबादी 2070 में हिंदुओं से ज्यादा हो जाएगी?

राजस्थान की ग्रामीण राजनीति में कांग्रेस का दबदबा, परिषद से लेकर पंचायत समिति तक बीजेपी हारी; जानें 3 वजहें