प्रधानमंत्री मोदी, फोटो- सोशल मीडिया 
पश्चिम बंगाल

बंगाल चुनाव का 'मेगा शंखनाद': परेड ग्राउंड से PM Modi की ₹18,680 करोड़ की सौगात, क्या बदलेंगे सियासी समीकरण?

PM Modi Bengal Visit: पीएम नरेंद्र मोदी आज कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगे। वे पश्चिम बंगाल के लिए ₹18,680 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास करेंगे।

प्रतीक पाण्डेय

West Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल की राजनीति में शनिवार का दिन बेहद निर्णायक साबित होने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोलकाता के उसी ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड पर उतरने जा रहे हैं, जो दशकों से बड़े राजनीतिक उलटफेरों का गवाह रहा है।

माना जा रहा है कि अगले ही हफ्ते चुनाव आयोग विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर सकता है, ऐसे में पीएम मोदी का यह दौरा राज्य में चुनावी बिगुल फूंकने जैसा है। इस दौरे के दौरान वे न केवल बंगाल की जनता को ₹18,680 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात देंगे, बल्कि भाजपा के प्रदेशव्यापी 'परिवर्तन यात्रा' अभियान का समापन भी करेंगे।

इन्फ्रास्ट्रक्चर का 'महा-जाल', ₹16,990 करोड़ की सौगात

कल होने वाले कार्यक्रमों का सबसे बड़ा हिस्सा बुनियादी ढांचे के विकास को समर्पित है। पीएम मोदी लगभग 16,990 करोड़ रुपये की लागत वाली नेशनल हाईवे परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसमें सबसे प्रमुख खड़गपुर-मोरग्राम इकोनॉमिक कॉरिडोर है, जिसकी कुल लंबाई 231 किलोमीटर होगी। इस कॉरिडोर के तैयार होने से न केवल पश्चिम बंगाल के भीतर आवाजाही आसान होगी, बल्कि झारखंड के साथ कनेक्टिविटी बेहतर होने से स्थानीय व्यापार और आर्थिक गतिविधियों को एक नई गति मिलेगी।

बनेंगे एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं वाले 6 स्टेशन

प्रधानमंत्री रेलवे क्षेत्र में भी राज्य को बड़ी उपलब्धियां सौंपने वाले हैं। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत नए रूप में विकसित किए गए 6 रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण किया जाएगा। इन स्टेशनों को इस तरह तैयार किया गया है कि यात्रियों को वहां एयरपोर्ट जैसी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं मिल सकें। इसके अलावा, बंदरगाह और जहाजरानी क्षेत्र से जुड़ी कई महत्वपूर्ण योजनाओं की नींव भी इसी कार्यक्रम के दौरान रखी जाएगी, जो बंगाल के समुद्री व्यापारिक सामर्थ्य को बढ़ाएगी।

भाजपा की 'परिवर्तन यात्रा' का समापन और चुनावी बिसात

भाजपा के लिए यह रैली राजनीतिक रूप से अत्यंत महत्वपूर्ण है क्योंकि यह 1 मार्च से शुरू हुई 'परिवर्तन यात्रा' का समापन बिंदु है। यह यात्रा प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में करीब 10,000 किलोमीटर का सफर तय कर चुकी है। पार्टी नेताओं का मानना है कि इस मुहिम से बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं में नया जोश भरा है और संगठन पहले से अधिक मजबूत हुआ है। साल 2021 के विधानसभा चुनावों के बाद इस ऐतिहासिक मैदान पर प्रधानमंत्री मोदी की यह पहली बड़ी जनसभा होगी, जिस पर पूरे देश की निगाहें टिकी हैं।

63 लाख नामों का हटना है असंतोष का कारण

प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा एक ऐसे संवेदनशील समय में हो रहा है जब बंगाल की वोचर लिस्ट में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। आंकड़ों के अनुसार, लिस्ट से करीब 63.66 लाख नाम हटा दिए गए हैं, जो कुल वोटर्स का लगभग 8.3 प्रतिशत हिस्सा है। इस बड़ी कटौती के बाद अब बंगाल में मतदाताओं की संख्या घटकर लगभग 7.04 करोड़ रह गई है, जबकि करीब 60 लाख अन्य नामों की अभी कानूनी जांच चल रही है। विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच इस मुद्दे पर पहले से ही बयानबाजी जारी है।

Hindi Diwas 2026: 14 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है हिंदी दिवस? 77 साल पहले इस समझौते के बाद तय हुई थी तारीख

BRICS Summit के बाद चीन रवाना हुए शी जिनपिंग, भारत-चीन रिश्तों पर दिए 4 सुझाव

BRICS Summit 2026: मायावती ने की नई दिल्ली घोषणापत्र की तारीफ, कहा- कूटनीति के मोर्चे पर भारत को मिली कामयाबी

BRICS Summit 2026 LIVE: नई दिल्ली से चीन के लिए रवाना शी जिनपिंग; ब्रिक्स नेताओं के साथ की अहम बैठक

Nandigram Bypoll 2026: क्या नंदीग्राम से फिर चुनाव लड़ेंगी ममता? TMC के नाम और सिंबल पर छिड़ी जंग