ममता बनर्जी (Image- Social Media) 
पश्चिम बंगाल

कोलकाता में ED के खिलाफ दर्ज हुई FIR, ममता ने कोर्ट में याचिका दायर कर वापस मांगे दस्तावेज

Mamata Banerjee Protest March: पश्चिम बंगाल में गुरुवार को कोलकाता में एक बड़ा सियासी ड्रामा देखने को मिला। ईडी की दो टीमें सुबह-सुबह आई-पैक के दो ठिकानों पर रेड के लिए पहुंचीं थी।

अर्पित शुक्ला

Kolkata ED Raid: जैसे-जैसे पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, सियासी माहौल में भी गर्मी बढ़ती जा रही है। गुरुवार को कोलकाता में पॉलिटिकल कंसल्टेंसी और इलेक्शन मैनेजमेंट कंपनी I-PAC के दफ्तर में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छापेमारी की। इस दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी मौके पर पहुंचीं और इसके बाद मामला और बढ़ गया। अब बंगाल में ED के खिलाफ दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज किए गए हैं।

TMC ने ED की कार्रवाई को चुनौती दी

इसके साथ ही, यह मामला कोर्ट तक पहुंच गया है। TMC ने अदालत से ED की इस कार्रवाई को गैर-कानूनी घोषित करने और पार्टी के सभी गोपनीय दस्तावेज़ तुरंत वापस करने का आदेश देने की मांग की है। इससे पहले, ED ने एक याचिका दायर करते हुए कहा था कि ये छापे 'बंगाल कोयला खनन' घोटाले से जुड़े थे और ममता बनर्जी पर आरोप लगाया था कि उन्होंने आधिकारिक जांच में 'बाधा डाली' है।

ममता बनर्जी ने पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शेक्सपियर सरानी पुलिस स्टेशन में प्रवर्तन निदेशालय (ED) के खिलाफ खुद शिकायत दर्ज कराई है। यह कार्रवाई प्रतीक जैन के घर पर ED की रेड के बाद हुई, जिसके बाद शेक्सपियर सरानी पुलिस स्टेशन में दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए। ममता द्वारा दर्ज किए गए पहले मामले में चोरी, आपराधिक घुसपैठ और इलेक्ट्रॉनिक सबूतों की चोरी के आरोप लगाए गए हैं।

दूसरा मामला पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए दर्ज किया है, जिसमें सरकारी कर्मचारियों को काम करने से रोकने और गलत तरीके से हिरासत में रखने के आरोप लगाए गए हैं। खास बात यह है कि दोनों मामलों में अज्ञात लोगों के खिलाफ आरोप लगाए गए हैं, और किसी भी एफआईआर में किसी खास ED अधिकारी का नाम नहीं लिया गया है।

अमित शाह पर बोला हमला

दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह के आवास के बाहर टीएमसी के नेताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। टीएमसी के सोशल मीडिया हैंडल से किए गए पोस्ट में अमित शाह को संबोधित करते हुए लिखा गया, “यह किस तरह का घमंड है?” टीएमसी ने लिखा, “क्या अब आप लोकतंत्र को कुचलने के लिए अपने दिल्ली पुलिस का इस्तेमाल चुने हुए प्रतिनिधियों पर हमला करने के लिए कर रहे हैं? क्या आपके भारत में असहमति को इसी तरह चुप कराया जाता है? मान लीजिए कि आप घबराए हुए हैं!”

अखिलेश के दावे इमरान मसूद का जवाब, बोले- राहुल गांधी और BJP के बीच असली लड़ाई, बाकी सब सहयोगी

जापान दौरे पर पीयूष गोयल का मेगा निवेश मिशन, टोयोटा-SMBC समेत दिग्गज कंपनियों से भारत में निवेश पर बड़ी चर्चा

Explainer: जिनपिंग के भारत आने पर क्यों छाया सस्पेंस? पहले भी दे चुके हैं धोखा, इस बार क्या है बीजिंग का इरादा

JPSC भर्ती घोटाले का सबसे बड़ा खुलासा! 12 लाख में बिकती थीं CDPO सीटें, CID के सामने अभय तिवारी का कबूलनामा

इत्र कारोबारियों की चमकी किस्मत! रेलवे ने हटाया सालों पुराना बैन, अब देशभर में महकेगी खुशबू