Mamata Banerjee Eid Speech: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकता में रेड रोड पर ईद-उल-फितर की नमाज के बाद केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बंगाल के लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाए जा रहे हैं। इस मुद्दे को लेकर वह कोलकता से दिल्ली तक गईं। साथ ही उन्होंने बताया कि कलकत्ता उच्च न्यायालय से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक इस मामले को उठाया गया। जिससे लोगों के अधिकार सुरक्षित रहें। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा।
ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी शेयर किया पोस्ट में ममता एक सभा में खड़ी हैं और सभा में जुटे लोग उन्हें देखकर बड़ी ही खुश लग रहे हैं। उन्होंने पोस्ट के माध्यम से जनता को भावुक और आत्मीय संदेश देने की कोशिश की है।
ममता बनर्जी ने अपने भाषण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जिक्र करते हुए कहा कि वह बंगाल के अधिकारों से कोई समझौता नहीं होने देंगी। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार राज्य की सत्ता में दखल देना चाहती है और राष्ट्रपति शासन लागू करने की कोशिश कर रही है। ममता ने स्पष्ट कहा कि उनकी सरकार किसी दबाव में आने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि जो डरते हैं, वह हार जाते हैं, और जो लड़ते हैं, वही आगे बढ़ते हैं। साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि उनकी पार्टी हर हाल में जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए खड़ी रहेगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ममता बनर्जी ने एक वीडियो शेयर किया। साथ ही उन्होंने ईद के मौके पर सोशल मीडिया के जरिए भी लोगों को बधाई दी। साथ ही उन्होंने मतदाता सूची से जुड़ी समस्याओं पर चिंता जताई और भरोसा दिलाया कि वह सभी के अधिकारों की रक्षा के लिए कानूनी लड़ाई लड़ रही हैं। इसके अलावा उन्होंने एकता और भाईचारे का संकेत दिया।
यह भी पढ़ें: नहीं खत्म होगी जंग! नतांज स्ट्राइक के बाद इजरायली रक्षा मंत्री ने ईरान को दी धमकी बोले- अगले हफ्ते से…
ममता बनर्जी ने ईद लोगों के बीच मनाई। ऐसे में यह ईद का सेलिब्रेशन और सभाएं इसलिए भी खास हो जाती हैं क्योंकि अगले महीने ही चुनाव हैं। ऐसे में अगर कोई भी नेता जनता के बीच आता है और उन्हें बार-बार भरोसा दिलाता है कि वह उनके साथ खड़ा है। तो लोगों का भरोसा उस नेता पर और भी ज्यादा बढ़ जाता है। अब अगले महीने चुनाव हैं और ममता की एक के बाद एक सभाएं और लोगों को आत्मीय मैसेज उनकी जीत के चांसेस को थोड़ा बढ़ा देते हैं।