ब्रेकअप के बाद लिव-इन पार्टनर के कुत्तों को मार डाला सोर्स-सोशल मीडिया
पश्चिम बंगाल

ब्रेकअप के बाद सनक की हद पार! लिव-इन पार्टनर के दो पालतू कुत्तों को बेरहमी से मार डाला, खून से सना मिला फ्लैट

Kolkata Dog Murder Case: कोलकाता के बिक्रमगढ़ इलाके से पशु क्रूरता की खबर सामने आ रही है। यहां एक सनकी युवक ने ब्रेकअप के बाद लिव-इन पार्टनर के दो पालतू कुत्तों को बेरहमी से मार डाला।

आशीष शुक्ला

Highlights:

  • लिव-इन पार्टनर से रिश्ता टूटने पर सनकी युवक ने पूर्व प्रेमिका के पालतू कुत्तों को उतारा मौत के घाट

  • पालतू कुत्तों की हत्या के बाद पूर्व प्रेमिका को किए गए वीडियो कॉल से हुआ मामले का खुलासा

  • मामला संज्ञान में आने के बाद कई पशु संगठन घटनास्थल पर पहुंचे, आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग

Kolkata Live In Partner Dog Killing: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के दक्षिणी इलाके बिक्रमगढ़ से पशु क्रूरता की एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां लिव-इन रिलेशनशिप टूटने के बाद एक सनकी युवक ने अपनी पूर्व पार्टनर के दो पालतू कुत्तों की बेरहमी से हत्या कर दी। दोनों कुत्तों के शव फ्लैट के अंदर खून से लथपथ हालत में मिले। घटना की जानकारी सामने आने के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी संजीब भट्टाचार्य और उसकी पार्टनर का नाम डीजे पारिनोवा बताया जा रहा है। दोनों बिक्रमगढ़ स्थित एक फ्लैट में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। हाल के दिनों में दोनों के रिश्तों में तनाव बढ़ गया था। इसके बाद महिला ने संबंध खत्म करने का फैसला किया और फ्लैट छोड़कर चली गई। वह अपने दोनों पालतू कुत्तों को वहीं छोड़ गई थी।

वीडियो कॉल से हुआ खुलासा

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता की यह घटना बीते शनिवार की तब कि है जब संजीब ने महिला को वीडियो कॉल किया। इस दौरान महिला ने स्क्रीन पर अपने एक पालतू बीगल कुत्ते को फंदे से लटका हुआ देखा। यह दृश्य देखकर वह घबरा गई और उसने तुरंत एक स्थानीय व्यक्ति को फोन कर फ्लैट पहुंचने के लिए कहा।

जब स्थानीय व्यक्ति फ्लैट पहुंचा तो वहां का मंजर देखकर उसके होश उड़ गए। दोनों पालतू कुत्ते मृत पड़े थे और पूरे फ्लैट में खून फैला हुआ था। शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों कुत्तों को ईंटों से पीटकर मारा गया था। इसके बाद जादवपुर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी संजीब को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया।

मौके पर पहुंचे कई पशु संगठन

घटना की खबर मिलते ही अभिनेत्री और पशु कल्याण कार्यकर्ता देबलीना दत्ता भी कई पशु अधिकार संगठनों के सदस्यों के साथ मौके पर पहुंचीं। उन्होंने दोनों कुत्तों का पोस्टमार्टम कराने और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। दत्ता ने लाइव प्रसारण के जरिए भी इस घटना की जानकारी साझा की।

पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। शुरुआती पुलिस आकलन में आरोपी के मानसिक रूप से अस्थिर होने की आशंका जताई गई है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

छठ पूजा से ₹65,000 करोड़ की होगी कमाई! UP, बिहार-झारखंड समेत इन राज्यों की चमकेगी अर्थव्यवस्था

IndiGo की पुणे-गुवाहाटी फ्लाइट में तकनीकी खराबी, उड़ान भरने के बाद एयरपोर्ट लौटा विमान

सोनिया गांधी की किताब पर सियासी घमासान, दिल्ली में विमोचन पर जुटेंगे कई दिग्गज; राजनीतिक संदेश देने की तैयारी

आगामी चुनाव से पहले अभिजीत दीपके ने पसारे पैर, CJP ने यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में बनाई समितियां

भारत समिट: राहुल गांधी के समर्थन में खुलकर बोले यूरोपियन सोशलिस्ट्स के महासचिव, केंद्रीय मंत्री ने उठाए सवाल