कल्याण बनर्जी, महुआ मोइत्रा (फोटो-सोशल मीडिया) 
पश्चिम बंगाल

महुआ मोइत्रा के बचाव के लिए कल्याण बनर्जी ने मांगी माफी, TMC में सिर फुटौव्वल जारी-Video

TMC News: कल्याण बनर्जी ने टीएमसी के चीफ व्हिप पद से इस्तीफा देने के बाद महुआ मोइत्रा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने संसद में महुआ के समर्थन के लिए देश से माफी मांगी है।

Saurabh Pal

West Bengal Politics: टीएमसी की अंदरूनी कलह अब खुलकर सामने आ गई है। सांसद महुआ मोइत्रा और कल्याण बनर्जी में हुए विवाद के बाद सीएम बनर्जी ने पार्टी नेताओं के साथ एक वर्चुअल बैठक की। इसके बाद कल्याण बनर्जी ने चीफ व्हिप पद से इस्तीफा दे दिया। अब उन्होंने मोइत्रा के खिलाफ खुलकर मोर्चा खुल दिया है। उन्होंने कहा कि संसद में मोइत्रा का बचाव करने के लिए देश से माफी मांगी है।

टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा पर पिछले कार्यकाल में पैसे लेकर कारोबारी गौतम अडानी से जुड़े संसद में सवाल पूछने का आरोप लगा था। इसके बाद टीएम सांसद के खिलाफ स्पीकर ने ऐक्शन लिया और उनकी लोकसभा सदस्यता खत्म कर दी गई थी, जिसका कल्याण बनर्जी ने जोर-शोर से विरोध किया था। साथ ही हर मौके पर मोइत्रा का बचाव किया था। अब उसी को लेकर कल्याण बनर्जी ने देश से माफी मांगी है।

सोशल मीडिया पर कल्याण बनर्जी का पोस्ट

टीएमसी के वरिष्ठ नेता कल्याण बनर्जी ने सोशल मीडिया एक्स पर लोकसभा की कार्यवाही का पुराना वीडियो शेयर किया है। यह वीडियो 2023 का है, जब सदन में बनर्जी महुआ मोइत्रा के बचाव में बोल रहे थे। इस 8 मिनट के वीडियो में बनर्जी ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और सरकार पर गलत कार्रवाई का आरोप लगा रहे हैं। अब उन्होंने इसके लिए माफी मांगी है। उन्होंने कहा वह मेरी गलती थी।

महुआ ने कहा था कल्याण स्त्री विरोधी

गौरतलब है कि इससे पहले महुआ मोइत्रा ने कल्याण बनर्जी को महिला विरोधी करार दिया था। इसी से वह आहत हैं और उनका कहना है कि महुआ मोइत्रा के अंदर कृतज्ञता भाव नहीं है। टीएमसी सासंद ने पहले महुआ का खूब बचाव किया था और उसके बाद भी उन्हें महुआ ने स्त्री विरोधी करार दिया है, जो आहत करने वाला है। कल्याण बनर्जी ने लिखा है कि लोग उनके शब्दों को खुद देखें और तय करें कि कौन क्या है और कैसा है।

Delhi CJP Protest LIVE: सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को अवमानना का नोटिस जारी किया, 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस

CJI से मिलेंगे मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी, शाम 4 से 5 बजे का मांगा समय, CJP को लेकर इमरजेंसी का जिक्र

मुझे किडनैप किया गया... ध्रुव राठी ने दिल्ली पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, पासपोर्ट दिखाकर कहा मुझे हक है- VIDEO

नेपाल में बैक टू बैक कुदरत की मार! बूढ़ी गंडकी नदी में आई बाढ़, लोगों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया

ध्रुव राठी और CJP नेता रिहा, पूछताछ के बाद छूटे, 2 बजे की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर टिकी सबकी नजरें