ममता बनर्जी (कॉन्सेप्ट फोटो) 
पश्चिम बंगाल

डोमकल से हुमायूं कबीर...तो भरतपुर से मुस्तफिजुर रहमान, ममता ने कितने मुसलमानों को दिया टिकट? देखें पूरी लिस्ट

Bengal Politics: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी और TMC को मुस्लिमों का पूरा समर्थन मिलता रहा है। ऐसे में यह जानना लाजमी हो जाता है कि उन्होंने इस बार कितने मुस्लिमों को चुनावी मैदान में उतारा है...

अभिषेक सिंह

West Bengal Assembly Elections: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपनी पार्टी टीएमसी के उम्मीवारों की घोषणा कर दी है। ममता ने एक साथ 291 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। बाकी की तीन सीटों पर अनित थापा की पार्टी दार्जिलिंग हिल्स में चुनाव लड़ेगी।

पश्चिम बंगाल की सियासत में ममता बनर्जी और टीएमसी को मुस्लिमों का पूरा समर्थन मिलता रहा है। ऐसे में यह जानना लाजमी हो जाता है कि ममता बनर्जी ने इस बार कितने मुस्लिम उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा है और वह कहां-कहां से ताल ठोकेंगे?

कहां-कहां से उतारे मुस्लिम कैंडिडेट?

तृणमूल कांग्रेस ने 291 में से 47 सीटों पर मुस्लिम उम्मीदवार उतारे हैं। इसके अलावा टीएमसी ने 52 महिला नेताओं को भी उम्मीदवार बनाया है। जिसमें मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी शामिल हैं। किस मुस्लिम नेता को कहां से प्रत्याशी बनाया गया है? आप नीचे दी गई टेबल में देख सकते हैं...

क्रं. विधानसभा उम्मीदवार
1 चोपड़ा हमीदुल रहमान
2 गोलपोखर गुलाम रब्बानी
3 चकुलिया मिन्हाजुल अरफिन
4 इटाहार मोसारफ हुसैन
5 कुमारगंज तोरफ हुसैन मंडल
6 हरिश्चंद्रपुर मतेबुर रहमान
7 मालतीपुर अब्दुर रहीम
8 मोथाबाड़ी नजरुल इस्लाम
9 सुजापुर सबीना यासमीन
10 फरक्का अमीरुल इस्लाम
11 समसेरगंज नूर आलम
12 सूती इमानी बिस्वास
13 जंगीपुर जाकिर हुसैन
14 रघुनाथगंज अखरुज्जमान
15 सागरदिघी बायरन बिस्वास
16 लालगोला डॉ. अब्दुल अजीज
17 भगवांगोला रियात हुसैन
18 रानीनगर सौमिक हुसैन
19 भरतपुर मुस्तफिजुर रहमान
20 रेजिनगर अताउर रहमान
21 बेलडांगा रबीउल आलम
22 हरिहरपाड़ा नियामत शेख
23 नौदा शाहिना मुमताज
24 डोमकल हुमायूं कबीर
25 जलंगी बाबर अली
26 पलाशीपाड़ा रुकबानुर रहमान
27 कालिगंज अलिफा अहमद
28 चापड़ा जेबर शेख
29 बडुरिया बुरहानुल मुकद्दिन
30 आमडांगा पीरजादा कासिम सिद्दीकी
31 देगंगा अनीसुर रहमान
32 हरोआ मुफ्ती अब्दुल मतिन
33 बसिरहाट उत्तर तौसीफ रहमान
34 कैनिंग पूर्व बहारुल इस्लाम
35 मगरहाट पश्चिम शमीम अहमद
36 फलता जहांगीर खान
37 भांगर साउकत मोल्ला
38 कस्बा जावेद अहमद खान
39 सोनारपुर उत्तर फिरदौसी बेगम
40 मेटियाब्रुज अब्दुल खालिक मोल्ला
41 कोलकाता पोर्ट फिरहाद हाकिम
42 पांचला गुलशन मलिक
43 पांशकुड़ा पश्चिम सिराज खान
44 मोंटेश्वर सिद्दीकुल्लाह चौधरी
45 केतुग्राम शेख सहनवाज
46 हंसर फैयजुल हक
47 मुरारई मोसारफ हुसैन

ममता को मिलेगी सुवेंदु की चुनौती

ममता बनर्जी इस बार भवानीपुर सीट से चुनावी मैदान में उतरेंगी। जबकि नंदीग्राम में पवित्र कर को उम्मीदवार बनाया है। ममता बनर्जी के सामने इस बार भी बीजेपी के सुवेंदु अधिकारी की चुनौती होगी। सुवेंदु ने 2021 में नंदीग्राम सीट पर उन्हें शिकस्त दे दी थी। बाद में ममता ने भबानीपुर सीट से उपचुनाव जीता था।

भगवान कृष्ण के बाद धीरेंद्र शास्त्री का एक और विवादित बयान, बोले-राम जी के थे 5 बाप

धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ FIR दर्ज, पप्पू यादव की निकली भड़ास; कहा- श्रीकृष्ण का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे

हेमंत का राहुल गांधी पर वार: बोले- खड़गे के बरामदे में ही पीएम बन सकते हैं राहुल, मॉक पार्लियामेंट पर कसा तंज!

How To File Online FIR: पुलिस स्टेशन गए बिना ऑनलाइन FIR कैसे दर्ज करें? जानें Step By Step पूरा प्रोसेस

प्रदर्शन के नाम पर कब्जा नहीं कर सकते...जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- तय हो समय और जगह