चंद्रनाथ रथ और शुभेंदु अधिकारी (सोर्स- सोशल मीडिया)
पश्चिम बंगाल

शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ मर्डर केस में बड़ा खुलासा, CBI चार्जशीट में असिस्टेंट ही निकला मास्टरमाइंड!

Suvendu Adhikar PA Chandranath Rath: CBI ने 7 अगस्त को बारासत में एडिशनल चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की। पता चला है कि जिस शख्स ने पूरी साजिश रची, वह चंद्रनाथ का असिस्टेंट था।

मनोज आर्या

Suvendu Adhikar PA Chandranath Rath Murder Case: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के पर्सनल अस्टिटेंट चंद्रनाथ रथ मर्डर केस में एक बड़ा खुलासा हुआ है। करीब छह महीने की तैयारी के बाद इस हत्या को अंजाम दिया गया था। इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सीबीआई ने आई क्लाउड (iCloud) पर फोटो समेत डिजिटल सबूतों का इस्तेमाल करके, सीसीटीवी फुटेज, रोड टोल और कई फोन से मिले डिटेल्स के बीच कड़ियों को जोड़कर साजिश को बेनकाब किया है।

सीबीआई ने 7 अगस्त को बारासत में एडिशनल चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की। पता चला है कि जिस शख्स ने कथित तौर पर तार खींचे थे, वह चंद्रनाथ रख का सहायक सागर सोनकर था।

चंद्रनाथ रथ की हत्या कैसे हुई थी?

बता दें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद 6 मई को 10 बजे रात के करीब चंद्रनाथ को कोलकाता के मध्यग्राम में उनकी गाड़ी के अंदर गोलीमारकर हत्या कर दी गई थी। वहीं, गाड़ी में उनके साथ मौजूद स बुद्धदेव बेरा गंभीर रूप से घायल हुए थे। सीबीआई की चार्जशीट में कुल 12 लोगों को आरोपी बनाया गया है, जिसमें कृष्ण कुमार सिंह (बिहार) को छोड़कर सभी गिरफ्तार हो चुके हैं। गिरफ्तार आरोपियों में विकास मिश्रा, संजय राय, विनय राय, राज कुमार सिंह, गोलू सिंह, ज्ञानेंद्र कुमार सिंह, नवीन कुमार सिंह, मयंक राज मिश्रा और विक्की मौर्य शामिल है।

नवंबर 2025 से कर रहा था प्लान

सीबीआई की जांच रिपोर्ट के मुताबिक, सागर कथित तौर पर चंद्रनाथ रथ से नाराज हो गया था, क्यों वह खुद को उसके बराबर समझता था। शुभेंदु अधिकारी के करीब आने के लिए उसने चंद्रनाथ रथ को रास्ते से हटाने की प्लानिंग कर डाली। जांच में यह भी जानकारी सामने आई है कि नवंबर 2025 में कथित तौर पर दूसरे लोगों के नाम पर फोन और सिम कार्ड खरीदने के लिए अपने भाई साहेब को भी इस प्लानिंग में शामिल किया।

CBI की जांच में कई अहम खुलासे

सागर कथित रूप से अपने स्कूल के दोस्त विकास मिश्रा को लाया, जो विनय राय को जानता था। सीबीआई का कहना है कि वाट्सऐप कॉल डिटेल्स से जानकारी मिली है कि सागर और विकास मिश्रा 20 जनवरी, 2026 से एक लगातार एक-दूसरे के संपर्क में थे। ऐसा कहा जा रहा है कि कॉन्ट्रैक्ट किलर को हायर करने के इरादे से ये दोनों एक साथ आए थे।

जांच में मिली जानकारी के मुताबिक, 30 जनवरी, 2026 को विकास ने विनय को वाट्सऐप के जरिए कॉल किया था। सीबीआई को विनय का आपराधिक रिकॉर्ड भी मिला है। सीबीआई को यह भी जानकारी हाथ लगा है कि विकास मिश्रा और विनय राय के बीच और भी कॉल आए।

रक्षाबंधन पर PM मोदी का खास अंदाज, बच्चों के साथ की मस्ती; छोटी बच्ची से की ये खास फरमाइश- VIDEO

मेरे भाग्य में आंदोलनों से निपटना है, अमित शाह ने क्यों कही ये बात? कोरोना काल का भी सुनाया बड़ा अनुभव

धर्मांतरण कानून, नेपाल बाढ़ और राहुल गांधी पर रामदास आठवले का बड़ा बयान, जानिए आरक्षण पर क्या बोले मंत्री

सोनिया गांधी की आत्मकथा को लेकर बड़ा विवाद, पेंगुइन इंडिया ने प्रकाशन से किया इनकार

VIDEO: जंतर-मंतर आंदोलन के बाद जेपी नड्डा से मिले आरक्षण हटाओ आंदोलन के नेता, जानें क्या हुई बात