हाईकोर्ट ने स्पीकर रथिंद्र बोस का ऋतब्रत बनर्जी की नियुक्ति वाला आदेश रद्द किया।
सोभनदेव चट्टोपाध्याय की याचिका पर आया फैसला।
स्पीकर को दोनों पक्षों के दावों पर नए सिरे से विचार कर 10 दिन में निर्णय देने का निर्देश।
Calcutta High Court Leader of Opposition: पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की नियुक्ति को लेकर चल रहे विवाद में कलकत्ता हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने विधानसभा स्पीकर रथिंद्र बोस के उस आदेश को रद्द कर दिया है, जिसके तहत ऋतब्रत बनर्जी को नेता प्रतिपक्ष नियुक्त किया गया था। हाईकोर्ट ने स्पीकर को दोनों पक्षों के दावों पर नए सिरे से विचार करने और 10 दिन के भीतर फैसला सुनाने का निर्देश दिया है।
यह फैसला तृणमूल कांग्रेस (TMC) के वरिष्ठ नेता सोभनदेब चट्टोपाध्याय की याचिका पर आया है। उन्होंने स्पीकर के फैसले को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।
खबर अपडेट की जा रही है...