कोलकाता हत्या मामले में बीजेपी का विरोध प्रदर्शन (सोर्स:-सोशल मीडिया) 
पश्चिम बंगाल

कोलकाता डॉक्टर हत्या मामले में उग्र हुआ बीजेपी का विरोध प्रदर्शन, नंदीग्राम थाने पर बोला धावा

कोलकाता डॉक्टर हत्या मामले में बीजेपी का विरोध प्रदर्शन अब तेज होता हुआ दिख रहा है, जहां बीजेपी नेता दिलीप घोष के नेतृत्व में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन के दौरान नंदीग्राम थाने पर धावा बोला दिया।

शुभम पाठक

कोलकाता: कोलकाता डॉक्टर हत्या मामले में पीड़ितो को न्याय दिलाने के लिए पूरा देश किसी ना किसी प्रकार से अपना योगदान दे रहा है। डॉक्टर्स प्रदर्शन कर रहे है तो कुछ लोग मीडिया व सोशल मीडिया के माध्मय से पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग कर रहे है, और इसी मामले में पश्चिम बंगाल सरकार से लगातार तीखे सवाल पूछ रही बीजेपी ने अपना विरोध प्रदर्शन तेज कर दिया है।

डॉक्टर हत्या मामले में सक्रिय रूप से ममता सरकार पर सवाल खड़े कर रही बीजेपी का विरोध प्रदर्शन अब उग्र होता हुआ दिख रहा है। जहां घेराव अभियान के तहत बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पूर्व मेदिनीपुर जिले के नंदीग्राम थाने पर शुक्रवार को धावा बोल दिया है।

बीजेपी का विरोध प्रदर्शन

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में एक प्रशिक्षु महिला चिकित्सक के साथ बलात्कार और फिर उसकी हत्या की घटना के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने घेराव अभियान के तहत पूर्व मेदिनीपुर जिले के नंदीग्राम थाने पर शुक्रवार को धावा बोल दिया। जहां भाजपा समर्थकों ने चिनसराह, सिउरी, मेदिनीपुर और बांकुरा पुलिस थानों का भी घेराव किया। मिली जानकारी के अनुसार भाजपा के 100 से अधिक समर्थक शुक्रवार की सुबह अवरोधकों को तोड़कर थाने में घुस गए और जब पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उनके बीच धक्कामुक्की हुई। प्रदर्शनकारियों में कई महिलाएं भी शामिल थीं। उन्होंने नारे लगाए और परिसर से बाहर निकलने से पहले कुछ समय तक वे पुलिस थाने के अंदर ही रहे।

पुलिस ने दी जानकारी

इस मामले में जानकारी देते हुए पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल पर मौजूद त्वरित कार्रवाई बल (आरएएफ) और पुलिसकर्मियों ने स्थिति को बिगड़ने से रोकने के लिए आगे कोई कार्रवाई नहीं की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाने के सामने वाली मुख्य सड़क भी जाम कर दी, हालांकि बाद में वे वहां से चले गए। कोलकाता में चिकित्सक से बलात्कार और उसकी हत्या की घटना को लेकर भाजपा ने राज्यव्यापी ‘थाना घेराव' अभियान की शुरुआत की है और इसी के तहत यह विरोध प्रदर्शन किया गया।

दिलिप घोष ने किया प्रदर्शन का नेतृत्व

भाजपा के वरिष्ठ नेता दिलीप घोष ने मेदिनीपुर में प्रदर्शन का नेतृत्व किया। दिलीप घोष ने कहा कि इस सरकार ने सत्ता में बने रहने का सारा अधिकार खो दिया है। इसेक साथ ही इस मामले में भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने बृहस्पतिवार को कहा था कि थाना घेराव आंदोलन ‘लोकतांत्रिक और अहिंसक' होगा तथा यह महिला सुरक्षा के मुद्दे पर राज्य में सत्तारूढ़ पार्टी के प्रति लोगों की नाराजगी को व्यक्त करेगा।

कंगना रनौत मुस्लिम समुदाय से मांगें माफी... भड़के वारिस पठान, कहा- भाजपा नेतृत्व ऐसे नेताओं पर लगाए लगाम

CJI सूर्यकांत के विरोध के बीच NLSIU ने 34वां दीक्षांत समारोह किया कैंसिल, 12 सितंबर को होना था आयोजन

बिहार में खुलेगी पहली ऑल-विमेन यूनिवर्सिटी, छात्रा से वीसी तक सब महिलाएं; सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान

22 हजार करोड़ के कर्ज पर सिर्फ 6.5 करोड़ में समझौता? सुभाष चंद्रा की कर्जमाफी पर विजय माल्या का तंज

जबलपुर में 600 करोड़ के T-72 टैंक प्रोजेक्ट का भूमि पूजन; रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी बड़ी सौगात