BJP में शामिल TMC के 3 पूर्व सांसद (Image- Social Media) 
पश्चिम बंगाल

BJP में शामिल होते ही बड़ा इनाम, 3 घंटे के भीतर राज्यसभा उम्मीदवार बने TMC के 3 पूर्व नेता

BJP Rajya Sabha Candidates: पश्चिम बंगाल में बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम। TMC छोड़ बीजेपी में शामिल हुए सुष्मिता देव, सुखेंदु शेख रॉय और प्रकाश बारिक को महज 3 घंटे के भीतर राज्यसभा उम्मीदवार बनाया गया।

अर्पित शुक्ला

West Bengal BJP Rajya Sabha Candidates: पश्चिम बंगाल की राजनीति में राज्यसभा चुनाव से पहले बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हुए तीन नेताओं को पार्टी ने महज तीन घंटे के भीतर राज्यसभा उम्मीदवार घोषित कर दिया। बीजेपी के इस फैसले को राज्यसभा चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक दांव माना जा रहा है।

ये तीन नेता बने बीजेपी के राज्यसभा उम्मीदवार

बीजेपी ने जिन नेताओं को राज्यसभा उम्मीदवार बनाया है, उनमें सुष्मिता देव, सुखेंदु शेख रॉय और प्रकाश बारिक शामिल हैं। तीनों नेताओं ने पहले TMC छोड़कर बीजेपी की सदस्यता ली और कुछ ही घंटों बाद पार्टी ने उन्हें राज्यसभा चुनाव के लिए अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया।

पहले बीजेपी में शामिल होने की हुई थी घोषणा

इससे पहले बीजेपी के वरिष्ठ नेता शमिक भट्टाचार्य ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की थी कि TMC के तीनों पूर्व सांसद भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। उस समय राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा तेज थी कि बीजेपी उन्हें राज्यसभा भेज सकती है। अब पार्टी ने उन अटकलों पर मुहर लगा दी है।

राज्यसभा चुनाव से पहले बदले राजनीतिक समीकरण

14 जुलाई 2026 राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि है। ऐसे में बीजेपी का यह फैसला पश्चिम बंगाल की राजनीति और राज्यसभा चुनाव के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि TMC के पूर्व नेताओं को तुरंत उम्मीदवार बनाकर बीजेपी ने स्पष्ट संकेत दिया है कि वह बंगाल में अपने संगठन और संसदीय ताकत को मजबूत करने की रणनीति पर तेजी से काम कर रही है।

नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया (NCPI) के सांसद और पूर्व टीएमसी सांसद युसूफ पठान भी पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात करने नबन्ना पहुंचे। वहीं, उनके दौरे से पहले अभिनेता प्रसेनजीत चटर्जी ने भी मुख्यमंत्री से प्रशासनिक मुख्यालय में मुलाकात की। इससे पहले पश्चिम बंगाल दौरे के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी प्रसेनजीत चटर्जी से उनके आवास पर मुलाकात की थी।

NEET में 570 अंक फिर भी नहीं मिली सीट तो बदली राह, 21 की उम्र में शुभांगी ने क्रैक कीं 5 सरकारी नौकरियां

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

BSP के ब्राह्मण चेहरे हुए बेगाने, 2027 में मायावती कैसे साधेंगी दलित-ब्राह्मण समीकरण?

हसीना को सौंपो, तभी आएंगे भारत! तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी शर्त, अगले महीने BRICS की बैठक

Africa Delivery Apps: अफ्रीका के होम डिलीवरी ऐप्स IND के स्टार्टअप्स से सीख सकते हैं डिलीवरी का तरीका: रिपोर्ट