सांकेतिक तस्वीर (Image- Social Media) 
पश्चिम बंगाल

मौजूदा सांसदों, दलबदलू नेताओं-फिल्मी सितारों को टिकट नहीं, बंगाल में BJP ने बदली रणनीति, इन नामों पर लगी मुहर!

BJP List for Bengal Election: बीजेपी ने बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए पहली सूची तय कर ली है। खबरों के अनुसार कल इसका ऐलान हो सकता है। इस बार उम्मीदवारों के चयन में भाजपा ने अपनी रणनीति बदली है।

अर्पित शुक्ला

West Bengal Assembly Elections: बीजेपी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची को अंतिम रूप दे दिया है। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक कल प्रधानमंत्री आवास पर हुई, जिसमें राज्य की अधिकांश सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय किए गए। सूत्रों के अनुसार, कल कोलकाता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विशाल रैली के बाद पहली सूची सार्वजनिक की जा सकती है।

कितनी सीटों पर नाम तय

मीडिया रिपोर्ट्स में बीजेपी सूत्रों के हवाले से बताया गया कि केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में करीब 160 उम्मीदवारों के नाम तय किए गए हैं। पार्टी ने अधिकांश मौजूदा विधायकों को फिर से टिकट देने का फैसला किया है। पहली सूची में राज्य बीजेपी के कई बड़े चेहरे शामिल होंगे, जिनमें विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष शामिल हैं। कई पूर्व सांसदों को भी विधानसभा चुनाव में उतारा जाएगा, हालांकि मौजूदा सांसदों को इस बार चुनाव नहीं लड़ाया जाएगा।

उम्मीदवार चयन में जमीनी फीडबैक

राज्य बीजेपी के नेताओं के अनुसार, पिछले बंगाल विधानसभा चुनाव की तुलना में इस बार उम्मीदवार चयन में विशेष सावधानी बरती गई है। उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया पिछले लगभग एक महीने से चल रही है। इसके तहत जमीनी स्तर से फीडबैक लिया गया और संगठन की राय को सर्वोपरि रखा गया। विभिन्न सर्वेक्षण एजेंसियों के माध्यम से उम्मीदवारों की लोकप्रियता, संगठन के प्रति निष्ठा, अनुशासन और जीतने की क्षमता का आकलन किया गया।

जमीनी नेताओं पर दांव

बीजेपी ने इस बार उम्मीदवार चयन में जल्दबाजी नहीं की और हर दावेदार को परखा गया। टिकट बंटवारे में स्थानीय और क्षेत्रीय समीकरणों के साथ-साथ जातीय समीकरणों का भी ध्यान रखा गया। इस बार दलबदलुओं को टिकट नहीं दिया जाएगा, यानी तृणमूल कांग्रेस या अन्य दलों से आए नेताओं को शामिल नहीं किया गया। साथ ही बांग्ला फिल्मी सितारों और टीवी स्टार्स को भी टिकट नहीं दिया जाएगा; उनकी जगह जमीनी नेताओं को प्राथमिकता दी गई है। शेष सीटों के लिए केंद्रीय चुनाव समिति की एक और बैठक जल्द ही बुलाई जाएगी।

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी

PM मोदी 19 सितंबर को करेंगे NGT के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन, 17 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

बिना नंबर प्लेट की गाड़ियां कैंपस में कैसे घुसी? DUSU चुनाव में हिंसा को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, मांगा जवाब