पीएम मोदी को झालमुड़ी खिलाने वाले दुकानदार (फोटो- सोशल मीडिया) 
पश्चिम बंगाल

पीएम मोदी को झालमुड़ी खिलाने वाले दुकानदार को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पाकिस्तान और बांग्लादेश से आ रहे कॉल

Jhalmuri Vendor Death Threats: बंगाल में चुनाव प्रचार के दौरान पीएम मोदी ने एक दुकान से झालमुड़ी खाई थी। इसके बाद उस दुकान की तस्वीरें खूब वायरल हुई थीं। अब उसे जान से मारने की धमकी मिल रही है।

प्रतीक पाण्डेय

Bengal Jhalmuri Seller Threat: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान एक बेहद चर्चा में रहा वाकया अब विवादों में आ गया है। चुनाव प्रचार के दौरान जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अचानक एक स्थानीय दुकान पर रुके थे और वहां की मशहूर झालमुड़ी का स्वाद चखा था, उस दुकान के मालिक को अब जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।

पीड़ित दुकानदार विक्रम साहू इससे बहुत डरे हुए हैं। उनका दावा है कि उनको पाकिस्तान और बांग्लादेश से धमकी भरे कॉल्स आ रहे हैं। विक्रम का कहना है कि उन्हें फोन पर जान से मारने की धमकी मिल रही है।

मुझे धमकियां दी जा रही है: विक्रम साहू

विक्रम साहू ने बताया, ‘मुझे धमकी दे रहे हैं कि वे मुझे बम से उड़ा देंगे…मैंने उनसे कुछ नहीं कहा। विक्रम ने आगे बताया कि वे हर बार बस फोन काट देते हैं। उन्‍होंने कहा, ‘बांग्लादेश से एक और फोन आता है, जिसमें पूछा जाता है कि मैं ज‍िंदा हूं या नहीं। वे बार-बार मुझे परेशान कर रहे हैं और मुझे अनजान नंबरों से बहुत सारे फोन आ रहे हैं, जिनमें गाली-गलौज और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा है।’

क्या है पूरा मामला?

विक्रम साहू ने मीडिया को बताया कि प्रधानमंत्री को झालमुड़ी खिलाने के बाद से ही उन्हें लगातार परेशान किया जा रहा है। विक्रम ने आगे बताया कि उन्हें कई अनजान नंबरों से लगातार कॉल्स आ रहे हैं। फोन करने वाले लोग उनके साथ बेहद अभद्र भाषा में बात करते हैं और गाली-गलौज का इस्तेमाल करते हैं। इससे उनका और उनके परिवार का मानसिक तनाव काफी ज्यादा बढ़ गया है।

पीएम मोदी को झालमुड़ी खिलाने के बाद हुए थे वायरल

विक्रम साहू वही शख्स हैं जिन्होंने पीएम मोदी को बंगाल में चुनाव के दौरान 19 अप्रैल को झालमुड़ी खिलाई थी। पीएम मोदी ने अपना काफिला रुकवाकर विक्रम की दुकान पर बंगाल की फेमस झालमुड़ी का आनंद लिया था। इसके बाद से विक्रम के पास ढेर सारे लोग आने लगे। विक्रम की बढ़ती लोकप्रियता के बाद उनको धमकियां भी मिलने लगी हैं।

अब विक्रम और उनका परिवार इस घटना के बाद से अपनी सुरक्षा को लेकर बेहद परेशान हैं। उनको ये डर सता रहा है कि कहीं ये धमकियां सच ना हो जाएं। अब देखना ये है कि इस मामले में प्रशासन क्या एक्शन लेता है।

महिलाओं की पहचान सिर्फ पत्नी, बेटी और मां नहीं...पुणे में राहुल गांधी ने बताया भारत की सबसे बड़ी ताकत

अभिजीत दीपके समेत 5 लोगों पर एफआईआर, सरकारी स्कूल में घुसकर हंगामा करने का आरोप, रुकेगा स्कूल ठीक करो अभियान?

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें

POWERGRID Vacancy 2026: अप्रेंटिस के 270 पदों पर भर्ती, 25 अगस्त से आवेदन शुरू; जानें योग्यता व स्टाइपेंड

अखिलेश यादव ने गिनाए परिवारवाद के फायदे, बताया- आखिर क्यों नहीं टूटी समाजवादी पार्टी