अमित शाह (सौजन्य : सोशल मीडिया) 
पश्चिम बंगाल

अमित शाह कोलकाता में आज नए यात्री टर्मिनल का करेंगे उद्घाटन, भाजपा सदस्यता अभियान का होगा शुभारंभ

केंद्रीय मंत्री अमित शाह देर रात शनिवार 26 अक्टूबर को कोलकाता पहुंचे। आज यानी 27 अक्तूबर को वह पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के पेट्रापोल में भारत-बांग्लादेश भूमि सीमा क्रॉसिंग पर नए यात्री टर्मिनल और कार्गो गेट का शुभारंभ करेंगे।

प्रीति शर्मा

कोलकाता: केंद्रीय मंत्री अमित शाह देर रात शनिवार 26 अक्टूबर को कोलकाता पहुंचे। यहां पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। आज यानी 27 अक्तूबर को वह पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के पेट्रापोल में भारत-बांग्लादेश भूमि सीमा क्रॉसिंग पर नए यात्री टर्मिनल और कार्गो गेट का शुभारंभ करेंगे। इसके अलावा वह रविवार दोपहर को कोलकाता में एक संगठनात्मक बैठक भी करेंगे।

भारत और बांग्लादेश के बीच व्यापार

बता दें कि पेट्रापोल क्रॉसिंग दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा भूमि सीमा क्रॉसिंग है जो भारत और बांग्लादेश के बीच व्यापार और वाणिज्य के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण द्वार माना जाता है। बता दें कि दोनों देशों के बीच करीब 70 प्रतिशत का व्यापार यहीं से होता है। यह टर्मिनल रोजाना करीब 20 हजार यात्रियों को सुविधा प्रदान करेगा। इसके अलावा एक ही जगह पर आव्रजन, सीमा शुल्क और सुरक्षा सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगे।

बता दें कि इसकी आधारशिला अमित शाह ने 9 मई 2023 को रखी थी। इस मैत्री द्वार के लिए कार्गो गेट के लिए जीरो लाइन पर दोनों देशों की सहमित बनी थी। सरकारा द्वारा जारी किए गए बयान में कहा गया कि "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी दक्षिण एशियाई देशों के साथ सांस्कृतिक और व्यापार संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए भारतीय भूमि बंदरगाह प्राधिकरण को एक नई गति दी है जिससे एक देश को नई दिशा और आयाम प्रदान मिलेगा।"

पेट्रापोल पैसेंजर टर्मिनल बुनियादी ढांचे और सेवा मानकों को फिर से परिभाषित करने और साथ ही भारत और बांग्लादेश के बीच यात्रा अनुभव को बढ़ाने और खुद को एशिया में एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में स्थापित करने के लिए तैयार किया गया है।

कोलकाता यात्रा के दौरान भाजपा के सदस्यता अभियान का शुभारंभ भी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा आज किया जा सकता है। इसके अलावा, दो सरकारी कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगे। अमित शाह आज कोलकाता में सबसे पहले अंतरराष्ट्रीय भूमि बंदरगाह पेट्रापोल और उसके बाद आरामबाग में केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय के कार्यक्रम में शामिल होंगे।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z