अभिषेक मनु सिंघवी, फोटो- सोशल मीडिया 
पश्चिम बंगाल

"ममता की नसों में दौड़ती है बंगाल की संस्कृति", सिंघवी ने की दीदी की जमकर तारीफ, गठबंधन को बताया 'समय की मांग'

WB Election: कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने बंगाल चुनाव में गठबंधन की वकालत करते हुए ममता बनर्जी को जनता के दिल में बसने वाला बताया है। उन्होंने बीजेपी के चुनावी शोर को 'खोदा पहाड़ निकला चूहा' कहा।

प्रतीक पाण्डेय

Abhishek Manu Singhvi Latest News: पश्चिम बंगाल के आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी बिसात बिछनी शुरू हो गई है। ऐसे में कांग्रेस के दिग्गज नेता और प्रसिद्ध कानूनविद अभिषेक मनु सिंघवी ने एक ऐसा बयान दिया है, जिसने न केवल दिल्ली बल्कि कोलकाता के राजनीतिक गलियारों में भी नई चर्चा छेड़ दी है।

सिंघवी ने न केवल राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की नेतृत्व क्षमता का लोहा माना, बल्कि कांग्रेस को यह सलाह भी दी कि बंगाल की मौजूदा परिस्थितियों में गठबंधन के सिवाय कोई दूसरा विकल्प नहीं बचा है। उनके इस बयान को बीजेपी के खिलाफ एक मजबूत विपक्षी मोर्चा तैयार करने की दिशा में एक बड़े संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

सिंघवी की कांग्रेस नेतृत्व को 'निजी' सलाह

अभिषेक मनु सिंघवी ने पश्चिम बंगाल चुनाव में कांग्रेस की रणनीति पर अपनी राय रखते हुए साफ कहा कि सही आंकड़ों के आधार पर गठबंधन होना बेहद जरूरी है। हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट किया कि यह उनका निजी मत है और अंतिम फैसला पार्टी के शीर्ष तीन-चार नेता ही लेते हैं, लेकिन उनका मानना है कि चुनाव नजदीक आने के कारण अब गठबंधन के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं बचा है। उनके अनुसार, जमीनी हकीकत को देखते हुए विपक्षी दलों को एक मंच पर आना ही होगा।

ममता बनर्जी के मुरीद हुए सिंघवी

सिंघवी ने टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी की तारीफ में जमकर कसीदे पढ़े। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी एक ऐसी नेता हैं जो बंगाल की जनता के दिल और दिमाग में बस चुकी हैं और उनकी नसों में बंगाल की संस्कृति और विरासत दौड़ रही है।

सिंघवी ने ममता बनर्जी की ऊर्जा, दिशा और गति की सराहना करते हुए कहा कि विशेष रूप से महिलाओं को साथ लेकर चलने वाली उनसे बेहतर राजनीति भारत में कोई और नहीं कर सकता। उनके अनुसार, ममता बनर्जी बंगाल की नब्ज को सबसे बेहतर तरीके से समझती हैं।

बीजेपी पर तंज: "खोदा पहाड़ और निकला चूहा"

बीजेपी के आक्रामक चुनावी अभियान पर निशाना साधते हुए सिंघवी ने इसे केवल 'हल्ला और शोरगुल' करार दिया। उन्होंने याद दिलाया कि पिछली बार भी बीजेपी ने 200 से 250 सीटें जीतने का बड़ा माहौल बनाया था, जिससे लोगों को लगने लगा था कि वे राज्य में 'स्वीप' कर रहे हैं, लेकिन अंत में परिणाम 'खोदा पहाड़ और निकला चूहा' वाली कहावत जैसा साबित हुआ। सिंघवी ने बंगाल की जनता से अपील की कि वे बीजेपी के इस चुनावी बिगुल से न घबराएं, क्योंकि यह केवल माहौल बनाने की एक प्रवृत्ति है।

सिंघवी ने आगामी चुनाव में धनशक्ति के दुरुपयोग को लेकर भी गंभीर चिंता जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव में पैसों का बड़े पैमाने पर गलत इस्तेमाल होगा और इस मामले में बीजेपी दूसरी पार्टियों से 'सैकड़ों कोस आगे' है। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा ने अपने मूल ढांचे को पूरी तरह से ऊपर-नीचे कर दिया है, जिसे जनता को समझने की जरूरत है।

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी

PM मोदी 19 सितंबर को करेंगे NGT के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन, 17 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

बिना नंबर प्लेट की गाड़ियां कैंपस में कैसे घुसी? DUSU चुनाव में हिंसा को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, मांगा जवाब