टीएमसी-बीजेपी समर्थकों में झड़प सौजन्य-एक्स स्क्रीनग्रैब @abhishekaitc
पश्चिम बंगाल

अभिषेक बनर्जी के जन्मदिन पर आधी रात को हंगामा, कालीघाट आवास के बाहर TMC-BJP समर्थकों में झड़प, कई घायल

Abhishek Banerjee House Clash: अभिषेक बनर्जी के जन्मदिन पर कोलकाता के कालीघाट स्थित आवास के बाहर TMC और BJP समर्थकों में झड़प हुई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमले के आरोप लगाए।

प्रिया जैस

Highlights:

  • अभिषेक बनर्जी के जन्मदिन के मौके पर आवास के बाहर आधी रात को भारी हंगामा हुआ।

  • दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर फेंके।

  • अभिषेक ने उनके घर पर हमला करने वालों की गिरफ्तारी की मांग की है।

TMC BJP Clash Kolkata: पश्चिम बंगाल से तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच झड़प की खबर सामने आई हैं। कोलकाता के कालीघाट में ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के आवास के बाहर, उनके जन्मदिन के मौके पर आधी रात को भारी हंगामा हुआ।

TMC और BJP समर्थकों के बीच झड़प हो गई, जिसमें दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला शुरू करने का आरोप लगाया। बताया जा रहा है कि इस घटना में कई लोग घायल हुए हैं। हालात को देखते हुए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

खबरों के अनुसार, अभिषेक बनर्जी के समर्थक उनके जन्मदिन के मौके पर उनके आवास के बाहर बैनर और पोस्टर लगा रहे थे, तभी वहां मौजूद स्थानीय BJP कार्यकर्ताओं के साथ उनकी बहस हो गई। यह विवाद जल्द ही हिंसा में बदल गया और दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर फेंके। इस झड़प के दौरान कुछ लोगों ने लोहे की छड़ों और हॉकी स्टिक का भी इस्तेमाल करने का आरोप है।

अभिषेक बनर्जी ने शेयर किया वीडियो

अभिषेक बनर्जी ने वीडियो शेयर करते हुए आरोप लगाया कि उनके घर के बाहर कई दिनों से रेकी की जा रही है। अभिषेक ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "लगातार दो दिनों की रेकी के बाद, आज रात 2 बजे बीजेपी के गुंडों ने मेरे घर पर इस तरह हमला किया। फुटेज देखिए और खुद ही समझ लीजिए। अगर एक चुने हुए सांसद के साथ ऐसा हो सकता है, तो सोचिए पश्चिम बंगाल में आम आदमी का क्या हाल होगा।"

अभिषेक ने आगे लिखा "पिछले छह महीनों में मुझ पर जानलेवा हमले की यह सातवीं कोशिश है। फिर भी, न तो पुलिस ने कोई कार्रवाई की और न ही न्यायपालिका ने कोई दखल दिया। पूरे राज्य में गुंडे बेखौफ होकर उपद्रव मचा रहे हैं, क्योंकि न्यायपालिका लगातार आंखें मूंदे बैठी है। महोदय, मूक दर्शक बने रहने के लिए आपका धन्यवाद!"

अभिषेक बनर्जी पोस्ट

अभिषेक बनर्जी ने दिया धरना

कोलकाता में ममता बनर्जी की एआईटीसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने अपने आवास पर हमले का आरोप लगाते हुए धरना दिया, जिससे उनके, उनके समर्थकों और कोलकाता पुलिस के बीच तीखी झड़प हुई।

इस घटना के बाद, पुलिस का एक बड़ा दस्ता मौके पर पहुंचा और दोनों गुटों को अलग-अलग किया। एहतियात के तौर पर, सड़क के बीच में बैरिकेड भी लगा दिए गए। रात करीब 2:30 बजे, अभिषेक बनर्जी अपने समर्थकों के साथ अपने घर के बाहर धरने पर बैठ गए।

बीजेपी ने टीएमसी के आरोपों को किया खारिज

अभिषेक ने इस हमले के लिए बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया। वहीं बीजेपी ने इन आरोपों को खारिज कर दिया। बीजेपी ने दावा किया कि उनके कार्यकर्ता कुम्हारटोली में मूर्तियां खरीदने गए और लौटते वक्त टीएमसी के समर्थकों ने उन पर हमला कर दिया।

इस हंगामे के दौरान, दोनों तरफ से नारेबाजी होती रही। पुलिस ने अभिषेक बनर्जी से कहा है कि वे अपने घर के बाहर धरना न दें। वहीं, अभिषेक ने उनके घर पर हमला करने वालों की गिरफ्तारी की मांग की है।

तेल कंपनियों ने E20 ईंधन की गुणवत्ता मानकों की पुष्टि की, कर्नाटक सरकार के दावों को लेकर उठाए सवाल

Weather Update: दक्षिण भारत में भारी बारिश की चेतावनी, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, जानें दिल्ली का मौसम

वोटर लिस्ट से कट गया नाम? दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 7 राज्यों में चुनाव आयोग ने दिया दोबारा जुड़वाने का मौका

UP-बिहार जाने वाली ट्रेनों में बढ़ी भीड़, रेलवे को चलानी होंगी और स्पेशल ट्रेनें; उधना से चलेगी जनरल ट्रेन

कभी कांग्रेस तो कभी BJP, सत्ता के साथ क्यों खड़े दिखते हैं बड़े उद्योगपति? समझें राजनीति और व्यापार का समीकरण